HelloBikaner
BREAKING NEWS
• भूगोल के विद्यार्थियों ने पेमासर गाँव में किया कृषि एवं घरेलू सर्वेक्षण, जाना ग्रामीण जीवन का यथार्थ • कार में सवार चार युवकों पर घातक हमला, पढ़ें न्यूज • जोशीवाड़ा के युवक पर जानलेवा हमले के मामले में छ जनों की गिरफ्तारी, पढ़ें न्यूज़ • माइन ऑनर्स एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, सौंपा ज्ञापन, पढ़ें न्यूज़ • बारिश के दौरान बरतें सावधानी, नहीं होगी विद्युत से जनहानि, पढ़ें न्यूज़ • भूगोल के विद्यार्थियों ने पेमासर गाँव में किया कृषि एवं घरेलू सर्वेक्षण, जाना ग्रामीण जीवन का यथार्थ • कार में सवार चार युवकों पर घातक हमला, पढ़ें न्यूज • जोशीवाड़ा के युवक पर जानलेवा हमले के मामले में छ जनों की गिरफ्तारी, पढ़ें न्यूज़ • माइन ऑनर्स एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, सौंपा ज्ञापन, पढ़ें न्यूज़ • बारिश के दौरान बरतें सावधानी, नहीं होगी विद्युत से जनहानि, पढ़ें न्यूज़

देश में शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर को लेकर एक नई पहल की शुरुआत , पढ़ें न्यूज़

nims
2 months ago
देश में शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर को लेकर एक नई पहल की शुरुआत , पढ़ें न्यूज़

बीकानेर / राजस्थान। देश में शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर (Equal Opportunity) को लेकर एक नई पहल की शुरुआत होने जा रही है।  परशुराम आर्मी, बीकानेर द्वारा 30 अप्रैल 2026 (नरसिंह चतुर्दशी) से  “महा हस्ताक्षर अभियान” प्रारंभ किया जा रहा है, जो केवल बीकानेर ही नहीं बल्कि पूरे भारत देश के लिए समर्पित होगा।

 

 

इस अभियान का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में संतुलन, पारदर्शिता और सभी वर्गों के लिए  न्यायपूर्ण अवसर सुनिश्चित करने हेतु नीतियों की समीक्षा एवं आवश्यक सुधार की मांग करना है। अभियान के संयोजक रवि कलवाणी ने बताया कि यह पहल किसी भी वर्ग, समुदाय या संस्था के विरोध में नहीं है,  बल्कि देश के युवाओं के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है।उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में अनेक छात्र ऐसे हैं जो विभिन्न श्रेणियों में शामिल नहीं हो पाते, जिसके कारण उन्हें अवसरों की सीमाओं का सामना करना पड़ता है।  इस अभियान के माध्यम से ऐसे सभी युवाओं की आवाज को एक मंच प्रदान किया जाएगा।

 

 

परशुराम आर्मी की बैठक में राकेश श्रीमाली, प. गिरिराज जोशी, एडवोकेट रविकांत छंगानी, मोहित जोशी, रजत दधिच, महेश ओझा, इन्द्र कुमार पुरोहित, वीरेंद्र छंगानी, मनीष देराश्री, गोवत्स आशुतोष महाराज, रविशंकर पुरोहित, जेठमल किरायत, मनीष छंगानी, प. गौरीशंकर उपाध्याय, प.अंकित कोलाणी, गणेश दास व्यास, बजरंग छंगानी, राहुल जोशी आदि ने परशुराम आर्मी में यह संकल्प लिया हैं की इस आयोजन को जन जन तक पहुचायेंगे। यह महा हस्ताक्षर अभियान पूर्णतः शांतिपूर्ण, संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से संचालित किया जाएगा। परशुराम आर्मी ने देश के सभी नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि  वे इस अभियान से जुड़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और एक सकारात्मक परिवर्तन का हिस्सा बनें।

 अभियान से जुड़ने के लिए संपर्क करें:  
रवि कलवाणी – 8387888488  

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: