HelloBikaner
BREAKING NEWS
• नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो • नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो

बीकानेर में दीपावली पर 450 जवानों का पुलिस जाप्ता रहेगा तैनात, यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था

1 year ago
बीकानेर में दीपावली पर 450 जवानों का पुलिस जाप्ता रहेगा तैनात, यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। दीपावली की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर  नम्रता वृष्णि ने गुरुवार शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला कलेक्टर ने पुलिस व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग, मेडिकल फैसिलिटी, सड़क मरम्मत, विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग, बिजली की सुचारू व्यवस्था,साफ-सफाई, रोशनी, सजावट, फायर ब्रिगेड व्यवस्था, फूड सेफ्टी, मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया।

450 जवानों का पुलिस जाप्ता रहेगा तैनात
बैठक में एडिशनल एसपी सिटी सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि दीपावली के अवसर पर कानून व्यवस्था को लेकर शहर में दो पारियों सुबह 8 से शाम 6 बजे और शाम 6 से सुबह 8 बजे तक में करीब 450 का पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा। धार्मिक स्थानों पर पैदल गस्त और मोबाइल पार्टियों की गश्त रहेगी। करीब 150 पुलिसकर्मी ट्रैफिक व्यवस्था संभालेंगे। श्री तिवाड़ी ने बताया कि केईएम रोड़ पर इस बार बाहर से आने वाले छोटे व्यापारियों को दुकानों के आगे सड़क पर सामान रखकर बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सड़क पर सामान बेचने की अनुमति पब्लिक पार्क गेट से जूनागढ़ तक और पब्लिक पार्क गेट से सार्दुल सिंह सर्किल तक दी जाएगी।

सार्दुल स्कूल, फोर्ट स्कूल व रतन बिहारी पार्क में रहेगी पार्किंग व्यवस्था
बैठक में ट्रैफिक इंस्पेक्टर नरेश निर्वाण ने बताया कि इस बार सार्दुल स्कूल, फोर्ट स्कूल व रतन बिहारी पार्क में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। फोर्ट स्कूल से लगता राजीव मार्ग तीन दिन तक खाली रखा जाएगा, यहां पार्किंग अनुमति नहीं होगी। शहर में कुल 33 स्थानों पर बैरिकेडिंग हेतु पीडब्ल्यूडी को लिखा गया है। शहर में रहने वाले लोगों के लिए पास की व्यवस्था की गई है।

देवस्थान विभाग बीकानेर और चूरू के 100 मंदिरों में करेगा विशेष महाआरती का आयोजन
बैठक में देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी नेे बताया कि बीकानेर व चूरू के 100 मंदिरों एवं प्रन्यास मंदिरों में विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। श्रद्धालुओं की सहभागिता से मंदिरों में सामूहिक दीप प्रज्वलन, विद्युत लाइटिंग से मंदिरों को सजाने, मिट्टी से निर्मित गणेश एवं लक्ष्मी की प्रतिमाओं का पूजन, मंदिरों में भक्ति संगीत, कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और दीपावली की रात्रि को विशेष महाआरती होगी। गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट का प्रसाद बनाकर वितरित किया जाएगा।

9 बसें की सीज, 13 घरेलू सिलेंडर किए जब्त
डीटीओ भारती नथानी ने बताया कि परिवहन विभाग शुक्रवार से पूरे राज्य में विशेष अभियान चलाएगा। इमरजेंसी गेट बंद होने, छतों पर सामान ढोने इत्यादि को लेकर पिछले दो दिनों में जिले में 9 बसें सीज की है। डीएसओ श्री नरेश शर्मा ने बताया कि 13 से 20 अक्टूबर तक कंज्यूमर केयर अभियान चल रहा है। 13 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

बीडीए ने सजाया पब्लिक पार्क और कलेक्ट्रेट
बैठक में बीडीए कमिश्नर अपर्णा गुप्ता ने बताया कि पब्लिक पार्क और कलेक्ट्रेट की सजावट बीडीए के द्वारा करवाई जा रही है। इसके अलावा जयपुर रोड़ समेत विभिन्न सड़कों को भी सजाया जा रहा है। निगम कमिश्नर श्री मयंक मनीष ने बताया कि निगम और बीडीए मिलकर शहर में लाइटिंग और सजावट का कार्य करवाया जा रहा है। ओवरब्रिज, गंगाशहर इत्यादि जगहों पर निगम द्वारा लाइटिंग और सजावट की जा रही है।

बैठक में जिला कलेक्टर ने बिजली की निर्बाध व्यवस्था रखने, अस्पतालों में पर्याप्त स्टॉफ तैनात रखने, तूड़ी स्टॉक को कवर रखने और पास ही टैंकर की व्यवस्था रखने, बैंकों को एटीएम में पर्याप्त कैश की व्यवस्था करने, डेयरी द्वारा पर्याप्त दूध, घी इत्यादि की व्यवस्था रखने, पेट्रोल पंप पर फायर सेफ्टी व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सभी एसडीएम को कंट्रोल रूम की स्थापना, फ्लैग मार्च, साफ सफाई, लाइटिंग, फायर ब्रिगेड,सीएलजी बैठक करने समेत अन्य बिंदुओं पर व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। साथ ही डेंगू रोकथाम को लेकर एक्टिविटी करवाने, हॉस्पिटल निरीक्षण के निर्देश भी दिए।

बैठक में एसपी कावेन्द्र सिंह सागर, बीडीए कमिश्नर अपर्णा गुप्ता निगम कमिश्नर मयंक मनीष, बीडीए कमिश्नर अपर्णा गुप्ता, सीईओ जिला परिषद सोहन लाल, एसडीएम बीकानेर आईएएस महिमा कसाना, एडीएम प्रशासन सुरेश यादव, एडीएम सिटी रमेश देव, एडी.एसपी सौरभ तिवाड़ी समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #hello bikaner news #bikaner news #bikaner diwali 2025 #diwali 2025 #diwali 2025 news
Share: