HelloBikaner
BREAKING NEWS
• ऐसे मिल सकती है इस पार्टी के दावेदारों को टिकट, 4 स्तर पर होगा आकलन, पढ़ें न्यूज़ • 1103 किलोग्राम बादाम व 4,992 किलोग्राम नमक जाँच होने तक किया सीज • अब फोनपे ऐप से घर बैठे होगा ये आसान काम, पढ़ें पूरी न्यूज़ • निराशाओं के गुबार छोड़ चले सीएम, शहर की सरकार के दावेदार • शुक्रवार 21 अगस्त को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • ऐसे मिल सकती है इस पार्टी के दावेदारों को टिकट, 4 स्तर पर होगा आकलन, पढ़ें न्यूज़ • 1103 किलोग्राम बादाम व 4,992 किलोग्राम नमक जाँच होने तक किया सीज • अब फोनपे ऐप से घर बैठे होगा ये आसान काम, पढ़ें पूरी न्यूज़ • निराशाओं के गुबार छोड़ चले सीएम, शहर की सरकार के दावेदार • शुक्रवार 21 अगस्त को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज

नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत एक विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का किया आयोजन

7 months ago
नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत एक विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का किया आयोजन

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                  बीकानेर।  आज राजकीय महाविद्यालय कोलायत में नई किरण : नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत एक विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता सीएचसी कोलायत चिकित्साधिकारी डॉ वंदना तिवारी और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ॰ मुकेश कुमार स्याग द्वारा माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। डॉ॰ वंदना तिवारी ने अपने व्याख्यान में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए नशे के विभिन्न प्रकारों, नशे से होने वाली हानियों और नशे से दूर रहने के लिए रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए मानस पोर्टल के बारे में जानकारी प्रदान की।

 

 

इसके पश्चात डॉ. मुकेश कुमार स्याग ने अपने उद्बोधन में आज की युवा पीढ़ी से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करने में युवाओं को अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्त प्रभारी श्रीमती उर्मिला ने मुख्य वक्ता डॉ॰ वंदना तिवारी का विशेष आभार व्यक्त किया। मंच संचालन सहायक आचार्य इन्द्रपालजी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संकाय सदस्य डॉ बिन्दु चंद्राणी श्रीमती नारायणी और डॉ॰ दीपाली व्यास उपस्थित रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: