HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान

9 hours ago
बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
बीकानेर। आमजन की समस्याओं को सुनने और उनके त्वरित समाधान के लिए वार्ड नं. 70 में बीकानेर का सबसे पहले एवं बेहतर तरीके से तैयार ‘पार्षद जनसेवा सुनवाई केंद्र’ शुरू किया गया है। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया ने किया। इस अवसर पर डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया ने कहा कि जनप्रतिनिधि का वास्तविक दायित्व जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना है। वार्ड 70 में शुरू किया गया पार्षद जनसेवा सुनवाई केंद्र इसी भावना को मजबूत करता है। उन्होंने पार्षद विक्रम सिंह राजपुरोहित की इस पहल की सराहना करते हुए इसे आमजन के लिए उपयोगी और अनुकरणीय कदम बताया।
 
अब समस्या लेकर भटकने की जरूरत नहीं
पार्षद विक्रम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि जनसेवा सुनवाई केंद्र का उद्देश्य वार्डवासियों को अपनी समस्याओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। केंद्र पर वार्डवासी अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सीधे दर्ज करवा सकेंगे, जिन्हें संबंधित विभाग तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए लगातार फॉलोअप किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सफाई, सीवर, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, बिजली सहित अन्य नागरिक समस्याओं को प्राथमिकता के साथ संबंधित विभागों के समक्ष रखा जाएगा। ‘जनता की सुनवाई, समस्या का समाधान’ होगा केंद्र का उद्देश्य विक्रम सिंह राजपुरोहित ने कहा कि “यह जनसेवा सुनवाई केंद्र मेरा कार्यालय नहीं, बल्कि वार्ड 70 की जनता का अपना केंद्र है। मेरा प्रयास है कि प्रत्येक वार्डवासी की बात सुनी जाए, उसकी समस्या दर्ज हो और उसके समाधान तक लगातार प्रयास किया जाए।” उन्होंने कहा कि बीकानेर में पहली बार इस तरह के पार्षद जनसेवा सुनवाई केंद्र की शुरुआत जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। केंद्र के माध्यम से वार्डवासियों को सुविधाजनक, पारदर्शी और जवाबदेह जनसेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: