HelloBikaner
BREAKING NEWS
• नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो • नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो

तीसरी बार निकली ऐतिहासिक परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पढ़ें न्यूज़

11 months ago
तीसरी बार निकली ऐतिहासिक परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पढ़ें न्यूज़

देशनोक। करणी माता ओरण की परिक्रमा का पुण्य अवसर इस बार भी अद्भुत श्रद्धा और भक्ति के रंगों से सराबोर रहा। खारड़ा गांव से धर्मचंद सारस्वत व गणेश सारस्वत के नेतृत्व में लगभग 70 श्रद्धालुओं का विशाल जत्था करणी माता के जयकारों के साथ परिक्रमा में शामिल हुआ।जत्थे में कोडाराम सारस्वत,गणेश सारस्वत प्रकाश सारस्वत देवकिशन सारस्वत, बलदेव सारस्वत, अशोक सारस्वत, नरेश सारस्वत, विनोद सारस्वत सहित अनेक भक्तजन शामिल रहे। भक्तों ने मां करणी के चरणों में गूंजते जय करणी माता की के नारों से ओरण क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

 

यह खारड़ा गांव की ओर से निकली तीसरी परिक्रमा थी, जिसमें पहले से भी अधिक उत्साह और सहभागिता देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने मार्ग में भजन, कीर्तन और सामूहिक आरती के माध्यम से माता के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की।परिक्रमा के दौरान भक्तों ने ओरण क्षेत्र में पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह जल व प्रसाद की व्यवस्था कर यात्रियों का स्वागत किया। धर्मचंद सारस्वत ने बताया कि करणी माता की कृपा से यह तीसरी परिक्रमा सफलतापूर्वक संपन्न हुई और आने वाले वर्षों में और भी बड़े स्तर पर इसका आयोजन किया जाएगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: