HelloBikaner
BREAKING NEWS
• नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो • नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो

एडवोकेट विनायक चितलांगी को मिला “ग्लोबल ऑनरेरी डॉक्टरेट ऑफ एक्सीलेंस 2025” सम्मान

1 year ago
एडवोकेट विनायक चितलांगी को मिला “ग्लोबल ऑनरेरी डॉक्टरेट ऑफ एक्सीलेंस 2025” सम्मान

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, नोखा। ग्लोबल एजुकेशन एंड मीडिया फाउंडेशन द्वारा एडवोकेट विनायक चितलांगी, संस्थापक – गौतम लॉ चैम्बर, को उनके उत्कृष्ट कानूनी योगदान, सामाजिक कार्य एवं न्याय प्रणाली में नवाचार के लिए “ग्लोबल ऑनरेरी डॉक्टरेट ऑफ एक्सीलेंस (Honoris Causa) 2025” सम्मान से अलंकृत किया गया है।

यह अंतरराष्ट्रीय मानद सम्मान एडवोकेट चितलांगी के कानूनी नवाचार, आर्बिट्रेशन व मेडिएशन प्रणाली के विकास, ई-फाइलिंग सहायता केंद्र की स्थापना तथा “वन केस वन ट्री” जैसी सामाजिक पहल के प्रति उनके निरंतर योगदान की वैश्विक स्वीकृति के रूप में प्रदान किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा का प्रतीक : “ग्लोबल ऑनरेरी डॉक्टरेट ऑफ एक्सीलेंस” एक अंतरराष्ट्रीय प्रतीकात्मक सम्मान (Symbolic International Recognition) है, जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पेशेवरों को प्रदान किया जाता है।

इस अवसर पर एडवोकेट विनायक चितलांगी ने कहा : “यह सम्मान केवल मेरे लिए नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए है जो कानून, तकनीक और समाज सेवा को जोड़कर न्याय को सरल और सुलभ बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।”

सम्मानित व्यक्तित्व के बारे में : एडवोकेट चितलांगी गौतम लॉ चैम्बर के संस्थापक हैं, जो राजस्थान का अग्रणी टेक्नोलॉजी आधारित विधिक संस्थान है। उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट ई-फाइलिंग असिस्टेंस सेंटर, आर्बिट्रेशन एवं मेडिएशन हब, तथा साइबर लॉ हेल्प डेस्क जैसी अभिनव सेवाओं की शुरुआत की है। उनकी “वन केस वन ट्री” पहल न्याय के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी उल्लेखनीय कदम है।

 कानूनी अस्वीकरण (Legal Disclaimer) : “ग्लोबल ऑनरेरी डॉक्टरेट ऑफ एक्सीलेंस (Honoris Causa)” एक मानद अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। यह किसी विश्वविद्यालय द्वारा प्रदत्त शैक्षणिक डिग्री नहीं है, और यूजीसी अधिनियम, 1956 या एआईयू के तहत मान्यता प्राप्त नहीं है। यह केवल प्रतीकात्मक सम्मान है, जिसे किसी शैक्षणिक या विधिक उपाधि के रूप में उपयोग नहीं किया जा सकता।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: