HelloBikaner
BREAKING NEWS
• निकाय चुनावों ने बढ़ाई धुकधुकी, भाजपा हारी बीकानेर निगम • एल्युमनी सेल एवं एसोसिएशन द्वारा भूगोल विभाग में संवाद कार्यक्रम आयोजित • कल 16 सितंबर बुधवार को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज़ • Hello Bikaner पर सबसे पहले और सटीक रिज़ल्ट प्राप्त करने के लिए लिंक को रिफ्रेश करते रहे... • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • निकाय चुनावों ने बढ़ाई धुकधुकी, भाजपा हारी बीकानेर निगम • एल्युमनी सेल एवं एसोसिएशन द्वारा भूगोल विभाग में संवाद कार्यक्रम आयोजित • कल 16 सितंबर बुधवार को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज़ • Hello Bikaner पर सबसे पहले और सटीक रिज़ल्ट प्राप्त करने के लिए लिंक को रिफ्रेश करते रहे... • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज

Weather Update: अगले हफ्ते तक कैसा रहेगा पूरे राजस्थान का मौसम, पढ़ें न्यूज़

1 month ago
अगले हफ्ते तक कैसा रहेगा पूरे राजस्थान का मौसम,  पढ़ें न्यूज़

Weather Update

 दक्षिण-पश्चिम मानसून के फिर सक्रिय होने से राजस्थान में कई स्थानों पर तेज बारिश जारी है और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आगामी दिनों में राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटे के दौरान कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हुई। सबसे अधिक नौ सेंटीमीटर बारिश अलवर के थानागाजी और चुरू के सादुलपुर/राजगढ़ में दर्ज की गई।

 

 इस दौरान दौसा और पिलानी में आठ सेंटीमीटर, कोटकासिम, डीडवाना और सुजानगढ़ में सात-सात सेंटीमीटर तथा झुंझुनू के भुहाना, मलसीसर और चिड़ावा एवं अलवर के बहरोड़ में पांच-पांच सेंटीमीटर बारिश हुई। राज्य की राजधानी जयपुर, भरतपुर, सीकर और बीकानेर सहित कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हुई। वहीं शनिवार दिन में चुरू में 11 मिलीमीटर, पिलानी में आठ मिलीमीटर, दौसा में 7.5 मिलीमीटर और संगरिया में छह मिलीमीटर बारिश हुई।

 

Image

 

जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में आगामी एक सप्ताह तक मॉनसून के सक्रिय रहने और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार, “नौ अगस्त को भी राज्य के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होगी। वहीं 10 से 12 अगस्त को दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होगी।”

 

विभाग ने बताया कि जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर कुछ भागों में आगामी तीन-चार दिन हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में 14 अगस्त से व पूर्वी राजस्थान में 15 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी होगी। इस बीच, भारी बारिश के कारण कोटपूतली-बहरोड़ से गुजरने वाले जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगहों पर जलभराव की सूचना मिली। शहरी इलाकों में बाजारों और घरों में भी पानी घुस गया। लगातार भारी बारिश की वजह से भरतपुर में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहे।

 

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: