HelloBikaner
BREAKING NEWS
• ऐसे मिल सकती है इस पार्टी के दावेदारों को टिकट, 4 स्तर पर होगा आकलन, पढ़ें न्यूज़ • 1103 किलोग्राम बादाम व 4,992 किलोग्राम नमक जाँच होने तक किया सीज • अब फोनपे ऐप से घर बैठे होगा ये आसान काम, पढ़ें पूरी न्यूज़ • निराशाओं के गुबार छोड़ चले सीएम, शहर की सरकार के दावेदार • शुक्रवार 21 अगस्त को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • ऐसे मिल सकती है इस पार्टी के दावेदारों को टिकट, 4 स्तर पर होगा आकलन, पढ़ें न्यूज़ • 1103 किलोग्राम बादाम व 4,992 किलोग्राम नमक जाँच होने तक किया सीज • अब फोनपे ऐप से घर बैठे होगा ये आसान काम, पढ़ें पूरी न्यूज़ • निराशाओं के गुबार छोड़ चले सीएम, शहर की सरकार के दावेदार • शुक्रवार 21 अगस्त को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज

भव्य वॉकाथॉन का आयोजन: आकाशवाणी माना रहा है अपने 90 वर्ष की गौरवगाथा

3 months ago
आकाशवाणी माना रहा है अपने 90 वर्ष की गौरवगाथा

भव्य वॉकाथॉन का आयोजन

हैलो बीकानेर। आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने (1936-2026) के उपलक्ष्य में शुक्रवार सुबह आकाशवाणी बीकानेर द्वारा आयोजित वॉकाथॉन सुबह 6ः15 बजे डॉ. करणीसिंह स्टेडियम के पास स्थित आकाशवाणी केंद्र से शुरू हुई। 

आकाशवाणी बीकानेर के रामजी लाल असवाल उप महानिदेशक अभियांत्रिकी और क्लस्टर प्रमुख ने इस वॉकाथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री गिरधारी राम बाटन सहायक निदेशक अभियांत्रिकी, अमित सिंह सहायक निदेशक कार्यक्रम, मीनाक्षी मलिक सहायक निदेशक कार्यक्रम, श्रवण कुमार रेगर सहायक निदेशक अभियांत्रिकी, सूरतगढ़ ने भी इस महत्वपूर्ण आयोजन में पधारे।

वॉकाथॉन  जूनागढ़ किले के आगे से होते हुए वापिस आकाशवाणी केंद्र पहुंची यहाँ प्रतिभागियों को आकाशवाणी के गौरवपूर्ण 90 की याद दिलाता मेडल प्रदान किया गया।
प्रतिभागी पूरे रास्ते “बहुजन हितायः बहुजन सुखाय” के नारे लगाते चलते नजर आए।   इस वॉकाथॉन के माध्यम से आकाशवाणी की 90 वर्षों की सेवा यात्रा को याद किया गया, कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थय जागरूकता, सामुदायिक एकता और देश की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

आकाशवाणी पिछले 90 वर्षों से देश के कोने-कोने तक सूचना, शिक्षा और मनोरंजन पहुंचा रहा है। यह वॉकाथॉन उसी जन-सेवा भावना का प्रतीक है। कार्यक्रम में शामिल स्थानीय नागरिकों ने इसे बेहद सकारात्मक अनुभव बताया। “स्वास्थय, एकता और विरासत” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में आकाशवाणी स्टॉफ, आकस्मिक कलाकारों , आम नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, और गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: