HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

तीन दिवसीय धार्मिक: अनुष्ठान का श्रद्धा और भक्ति के साथ पूर्णाहुति समारोह हुआ संपन्न

5 months ago
अनुष्ठान का श्रद्धा और भक्ति के साथ पूर्णाहुति समारोह  हुआ संपन्न

तीन दिवसीय धार्मिक

हैलो बीकानेर न्यूज़,  बीकानेर। नत्थुसर बास स्थित नवलेश्वर मठ विवेक नाथ जी बगेची में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का श्रद्धा और भक्ति के साथ पूर्णाहुति समारोह संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर  शिवसत्य नाथ जी महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। अनुष्ठान का संचालन ज्योतिषाचार्य पं. जुगल किशोर जी ओझा (पुजारी बाबा) के आचार्यत्व में सम्पन्न हुआ, जबकि पं. नारायण जी ओझा एवं वेदपाठी विप्रों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण किया गया।

 

 

इस बिच प्रथम दिवस गणेश पूजन, गुरु पूजन,ब्रामण वरण,पुण्यवाचन,मंडप पूजन मूर्तियों को धान्याधिवास, जलाधिवास, विषय आहुति से हवन किया द्वितीय दिवस -गणेश पूजन, गुरु पूजन, पुण्यवाचन, मूर्तियों को घृताधिवास, मिष्ठानाधिवास, पुष्पाधिवास, फलाधिवास, सयनाधिवास,हवन किया। तृतीय दिवस -गणेश पूजन, पुण्यावाचन, मंडप पूजन, गुरु पूजन, शुभ मुहुर्त मे मूर्ति स्थापित किया हवन मे अनेक भक्तो ने आहुति दी, इस दौरान भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी एवं गरुड़ सहित राम दरबार में लक्ष्मण भगवान की मूर्ति की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गई। पूजन, अर्चन, हवन और आरती के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

 

 

कार्यक्रम के पश्चात आयोजित प्रवचन में महाराज श्री ने धर्म और आचरण पर प्रकाश डालते हुए नील वस्त्र के त्याग का संदेश दिया तथा तिलक की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को सनातन परंपराओं के पालन हेतु प्रेरित किया।अंत में सभी भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया और आयोजन के सफल समापन पर संतोष व्यक्त किया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: