HelloBikaner
BREAKING NEWS
• ऐसे मिल सकती है इस पार्टी के दावेदारों को टिकट, 4 स्तर पर होगा आकलन, पढ़ें न्यूज़ • 1103 किलोग्राम बादाम व 4,992 किलोग्राम नमक जाँच होने तक किया सीज • अब फोनपे ऐप से घर बैठे होगा ये आसान काम, पढ़ें पूरी न्यूज़ • निराशाओं के गुबार छोड़ चले सीएम, शहर की सरकार के दावेदार • शुक्रवार 21 अगस्त को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • ऐसे मिल सकती है इस पार्टी के दावेदारों को टिकट, 4 स्तर पर होगा आकलन, पढ़ें न्यूज़ • 1103 किलोग्राम बादाम व 4,992 किलोग्राम नमक जाँच होने तक किया सीज • अब फोनपे ऐप से घर बैठे होगा ये आसान काम, पढ़ें पूरी न्यूज़ • निराशाओं के गुबार छोड़ चले सीएम, शहर की सरकार के दावेदार • शुक्रवार 21 अगस्त को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज

आंदोलन की दी थी चेतावनी: सरकारी स्कूल में शिक्षकों की कमी पर फूटा आक्रोश, ताला बंद कर ग्रामीणों ने शुरू किया धरना, देखें वीडियो

4 months ago
सरकारी स्कूल में शिक्षकों की कमी पर फूटा आक्रोश, ताला बंद कर ग्रामीणों ने शुरू किया धरना, देखें वीडियो

आंदोलन की दी थी चेतावनी

हैलो बीकानेर। श्रीकोलायात के हंदा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में लंबे समय से चल रही शिक्षकों और स्टाफ की कमी को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। पूर्व में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) और स्कूल विकास प्रबंधन समिति (SDMC) की बैठक में इस मुद्दे को उठाते हुए प्रशासन को चेतावनी दी गई थी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।


बुधवार को ग्रामीणों ने अपनी चेतावनी को अमल में लाते हुए विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक, ग्रामीण और स्थानीय लोग मौजूद रहे तथा शिक्षा विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।


ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में अंग्रेजी, विज्ञान (फिजिक्स), गणित, हिन्दी सहित कई विषयों के शिक्षक लंबे समय से नहीं हैं। कई पद डेपुटेशन के भरोसे चल रहे हैं, जबकि कंप्यूटर शिक्षक, एलडीसी, लैब असिस्टेंट और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद भी रिक्त हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है।


धरने पर बैठे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत और बैठकों के बावजूद विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिसके चलते उन्हें ताला बंदी जैसे कड़े कदम उठाने पड़े। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति नहीं की जाती, तब तक धरना जारी रहेगा और स्कूल का ताला नहीं खोला जाएगा। उन्होंने सरकार और शिक्षा विभाग से तत्काल हस्तक्षेप कर विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #hello bikaner news #bikaner news #hello bikaner #hindi news #हैलो बीकानेर
Share: