HelloBikaner
BREAKING NEWS
• भूगोल के विद्यार्थियों ने पेमासर गाँव में किया कृषि एवं घरेलू सर्वेक्षण, जाना ग्रामीण जीवन का यथार्थ • कार में सवार चार युवकों पर घातक हमला, पढ़ें न्यूज • जोशीवाड़ा के युवक पर जानलेवा हमले के मामले में छ जनों की गिरफ्तारी, पढ़ें न्यूज़ • माइन ऑनर्स एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, सौंपा ज्ञापन, पढ़ें न्यूज़ • बारिश के दौरान बरतें सावधानी, नहीं होगी विद्युत से जनहानि, पढ़ें न्यूज़ • भूगोल के विद्यार्थियों ने पेमासर गाँव में किया कृषि एवं घरेलू सर्वेक्षण, जाना ग्रामीण जीवन का यथार्थ • कार में सवार चार युवकों पर घातक हमला, पढ़ें न्यूज • जोशीवाड़ा के युवक पर जानलेवा हमले के मामले में छ जनों की गिरफ्तारी, पढ़ें न्यूज़ • माइन ऑनर्स एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, सौंपा ज्ञापन, पढ़ें न्यूज़ • बारिश के दौरान बरतें सावधानी, नहीं होगी विद्युत से जनहानि, पढ़ें न्यूज़

रेल फाटक के अलावा बीकानेर में इस जगह भी लग रहा है लंबा जाम, इस नेता ने उठाई यह मांग, देखें वीडियो

nims
10 months ago
रेल फाटक के अलावा बीकानेर में इस जगह भी लग रहा है लंबा जाम, इस नेता ने उठाई यह मांग, देखें वीडियो

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। बीकानेर में रेल्वे फाटकों की समस्या की वजह से कोटगेट पर लंबा जाम तो लगता ही है ठीक वैसे ही एक और जगह सामने आई है जहां पिछले काफी दिनों से लंबा जाम लगने से आम जनता परेशान हो रही है।

हम बात कर रहे है ऐतिहासिक धरोहर जूनागढ़ के ठीक सामने स्थित पब्लिक पार्क के तीन गेटों की, इन तीन गेटों से हजारों वाहन निकलते है। इन गेटों में से एक गेट पूरी तरह जर्जर अवस्था में पहुँच चुका है। इस गेट को बंद कर देने से ट्रैफिक व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है और प्रतिदिन वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल जादुसंगत ने बताया कि पब्लिक पार्क के तीनों गेट बीकानेर शहर की यातायात व्यवस्था के लिए अहम हैं। दिनभर हजारों वाहन इन्हीं मार्गों से गुजरते हैं। लेकिन जर्जर होने के कारण एक गेट को बंद कर दिया गया है, जिससे रोजाना जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इससे ऑफिस, हॉस्पिटल और अन्य जरूरी कामों पर जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

जादुसंगत ने मांग की कि प्रशासन तुरंत इस गेट की मरम्मत और संरक्षण का कार्य शुरू करे, ताकि इसे पुनः खोलकर यातायात को सुचारू बनाया जा सके।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं की गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, जिससे आमजन व पर्यटकों की जान खतरे में पड़ सकती है। धरोहर स्थलों और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: