HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

सहायक लेखाधिकारी, स्टोरकीपर व कम्प्यूटर ऑपरेटर 48 हजार पये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार, देखें वीडियो

7 months ago
सहायक लेखाधिकारी, स्टोरकीपर व कम्प्यूटर ऑपरेटर 48 हजार पये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार, देखें वीडियो

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, श्रीगंगानगर।  श्रीगंगानगर में नगरपालिका अनूपगढ के सुनील कुमार सहायक लेखाधिकारी , सुरेश कुमार स्टोरकीपर एवं भारत सोनी कम्प्यूटर ऑपरेटर (निविदा) नगरपालिका अनूपगढ 48,000 / रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार।

जयपुर,दिनांक 29.01.26। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी श्रीगंगानगर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये नगरपालिका अनूपगढ के सुनील कुमार सहायक लेखाधिकारी, सुरेश कुमार स्टोरकीपर एवं भारत सोनी कम्प्यूटर ऑपरेटर (निविदा) नगरपालिका अनूपगढ को सह परिवादी से उसकी फर्म के पेण्डिग बिल भुगतान करने की एवज में पूर्व में किये गये भुगतान राशि करीब 4 लाख रूपये का 12 प्रतिशत कमीशन के हिसाब से 48000 / रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी श्रीगंगानगर को परिवादी की एक शिकायत इस आशय की मिली कि उसकी फर्म के पेण्डिग भुगतान के सम्बधं में सुनील कुमार सहायक लेखाधिकारी व सुरेश कुमार स्टोरकीपर नगरपालिका अनूपगढ द्वारा उसकी फर्म को पूर्व में किये गये भुगतान प्रथम बिल राशि 4,09,000 / रूपये का 15 प्रतिशत कमीशन (रिश्वत) की मांग कर तथा कमीशन देने पर ही पेण्डिग बिलो का भुगतान करने हेतु कहा है, नही देने पर भुगतान नही करने की धमकी देकर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर भुवन भूषण यादव उप महानिरीक्षक पुलिस, भ्रनिब्यूरो रेंज बीकानेर के सुपरविजन में एसीबी श्रीगंगानगर के पवन कुमार मीणा अति. पुलिस अधीक्षक, भ्रनिब्यूरो, श्रीगंगानगर के नेतृत्व में आज राजेन्द्र कुमार पुलिस निरीक्षक एवं ब्यूरो स्टाफ के ट्रेप कार्यवाही करते हुये तीनो आरोपियों को सह परिवादी से 48,000/ रूपये बतौर रिश्वत रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।

एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के सुपरवीजन में आरोपीगण से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: