HelloBikaner
BREAKING NEWS
• 190 सीटों पर भाजपा का मंथन, जल्द होगी प्रत्याशियों की घोषणा • छाये रहे बी. डी. कल्ला, मेळे-मगरियों में चुनाव, मेडिसिन विंग में हंगामा, इंजेक्शन की कालाबाजारी • नामी चेहरों की दावेदारी से माहौल गरमाया, एक ने भरा नामांकन, लिस्ट का इंतज़ार , पढ़ें न्यूज़ • विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का हुआ भव्य आयोजन • किसानों का संघर्ष रंग लाया, बाना की मध्यस्थता से विभाग ने दिए ठोस आश्वासन, देखें वीडियो • 190 सीटों पर भाजपा का मंथन, जल्द होगी प्रत्याशियों की घोषणा • छाये रहे बी. डी. कल्ला, मेळे-मगरियों में चुनाव, मेडिसिन विंग में हंगामा, इंजेक्शन की कालाबाजारी • नामी चेहरों की दावेदारी से माहौल गरमाया, एक ने भरा नामांकन, लिस्ट का इंतज़ार , पढ़ें न्यूज़ • विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का हुआ भव्य आयोजन • किसानों का संघर्ष रंग लाया, बाना की मध्यस्थता से विभाग ने दिए ठोस आश्वासन, देखें वीडियो

Bikaner news: अवैध लकड़ी कटान एवं परिवहन के विरुद्ध वन विभाग की कार्रवाई

दो ट्रक वन उपज, तीन पिकअप एवं दो ट्रैक्टर जब्त

2 weeks ago
अवैध लकड़ी कटान एवं परिवहन के विरुद्ध वन विभाग की कार्रवाई

Bikaner news

हैलो बीकानेर न्यूज़,  बीकानेर। उप वन संरक्षकश्री जी. वेंकटेश के निर्देशन में वन विभाग द्वारा अवैध लकड़ी कटान एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत क्षेत्रीय वन अधिकारी गश्ती दल जीवाराज एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी, बीकानेर उत्तर श्री महावीर रूहिल के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रक वन उपज, तीन पिकअप एवं दो ट्रैक्टर को अवैध वन उपज/लकड़ी का परिवहन करते हुए पकड़ा।

Image

 उप वन संरक्षक श्री जी. वेंकटेश ने बताया कि वन विभाग की टीम द्वारा अवैध रूप से लकड़ी एवं वन उपज के परिवहन के विरुद्ध लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 7 अगस्त की रात्रि में विशेष अभियान चलाकर उक्त वाहनों को पकड़ा गया।उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा अवैध लकड़ी कटान एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी सघन निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री हनुमंत सिंह, वनपाल ताराचंद, वनपाल जेठमल शर्मा, सहायक वनपाल राजूराम तथा वनरक्षक भीम सिंह उपस्थित रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: