HelloBikaner
BREAKING NEWS
• राजेश चूरा का वॉट्सअप हैक, ट्रांसफर नहीं करने की अपील • एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन • खेल वाली दीपावली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां • राजेश चूरा का वॉट्सअप हैक, ट्रांसफर नहीं करने की अपील • एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन • खेल वाली दीपावली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां

जैन यूथ क्लब महिला विंग का हुआ गठन: भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव पर तीन दिवसीय होंगे कार्यक्रम

mayank Rajnish
nims

30 मार्च को गौड़ी पार्श्वनाथ मंदिर में शाम 7 बजे भक्ति संगीत और 31 मार्च को सुबह 7:30 बजे से शोभायात्रा

7 months ago
भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव पर तीन दिवसीय होंगे कार्यक्रम

जैन यूथ क्लब महिला विंग का हुआ गठन

हैलो बीकानेर न्यूज़। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रमों में सामूहिक नवकार मंत्र, सामूहिक एकासना, रक्तदान शिविर, भक्ति संगीत और शोभायात्रा निकाली जाएगी। ये कार्यक्रम जैन यूथ क्लब व जैन महासभा के तत्वावधान में किए जाएंगे। जैन यूथ क्लब के पारस डागा ने बताया कि भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के कार्यक्रमों की शुरुआत 29 मार्च को तेरापंथ भवन, गंगाशहर से होगी। इस दिन 12 घंटों तक तेरापंथ भवन में सामूहिक नवकार मंत्रों का जाप होगा।

यह जाप 29 मार्च को सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक अनवरत चलेगा। डागा ने बताया कि कार्यक्रमों की श्रृंखला में 30 मार्च को गोगागेट स्थित गौड़ी पार्श्वनाथ मंदिर में शाम 7:30 बजे भक्ति संगीत संध्या होगी। इस भक्ति संगीत संध्या में कई ख्यातनाम कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। वहीं 31 मार्च को तेरापंथ भवन में सकल जैन समाज के लिए सामूहिक एकासना होगा। सामूहिक एकासना कार्यक्रम तीन चरणों में होगा। पहला चरण दोपहर 12:15, दूसरा चरण 1:15 और तीसरा चरण 2:15 बजे शुरू होगा। जैन यूथ क्लब के पारस डागा ने बताया कि सामूहिक एकासना में करीब 45 मिनट के समय में ब्रश से लेकर भोजन करने तक की प्रक्रिया सीट पर ही क्लब के सदस्यों द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे लिए क्लब के 200 कार्यकर्ताओं की टीम वहां मौजूद रहेगी। इससे पहले इसी दिन सुबह 7:30 बजे जैन महासभा की ओर से पुरानी जेल रोड स्थित दिगंबर जैन नसिया मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में भगवान महावीर के जीवन पर आधारित सजीव झांकियां जीवनशैली की सीख देंगी। शोभायात्रा जेल रोड़ स्थित दिगंबर जैन नसिया मंदिर से होते हुए गंगाशहर भीनासर की श्री जवाहर विद्यापीठ, रानी बाजार इंडस्ट्रीयल एरिया, अरिहंत कांप्लेक्स आदि क्षेत्रों में घूमेगी। डागा ने बताया कि सामूहिक नवकार मंत्र और सामूहिक एकासना के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होने से क्लब की ओर से तैयारियां करने से आसानी होगी। इस संबंध में रविवार को हुई मीटिंग में हंसराज डागा, यूआईटी के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका, जयचंद लाल डागा, सुशील जैन, अजय सेठिया, सुमन छाजेड़,अध्यक्ष बीजेपी,बीकानेर, डॉ स्वाति फालोदीया, प्रियंका बैद और कोमल सुखलेचा आदि मौजूद रहे। इस मौके पर जैन यूथ क्लब की महिला विंग के गठन की घोषणा की गई। महिला विंग की कार्यकारिणी की घोषणा शीघ्र ही कर दी जाएगी।            

 29 मार्च को तेरापंथ भवन में रक्तदान शिविर भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में जैन यूथ क्लब की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर नारीशक्ति को समर्पित होगा। 29 मार्च को गंगाशहर के तेरापंथ भवन में यह शिविर सुबह 9 बजे शुरू होगा। महिला विंग की उर्मिला बैद ने बताया कि शिविर में महिला विंग की कार्यकर्ता भी शामिल होंगी। शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। महिलाओं और बुजुर्गों के लिए कोचरों और आसाणियों के चौक से गाड़ी की व्यवस्था  तेरापंथ भवन गंगाशहर में होने वाले सामूहिक नवकार मंत्र और  सामूहिक एकासना कार्यक्रम में शामिल होने वाले बुजुर्गों और महिलाओं के लिए गाड़ी की व्यवस्था भी जैन यूथ क्लब की ओर से की जाएगी। गाड़ी की व्यवस्था कोचरों और आसाणियों के चौक से होगी। दोनों दिन आधे आधे घंटे के अंतराल पर गाड़ियां रवाना होगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: