HelloBikaner
BREAKING NEWS
• नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो • नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो

भजनलाल करेंगे बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के नये भवन का उद्घाटन

11 months ago
भजनलाल करेंगे बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के नये भवन का उद्घाटन

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क,    जयपुर। राजस्थान के जोधपुर में उच्च न्यायालय परिसर में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन दो नवंबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष भुवनेश शर्मा ने सोमवार को बताया कि यह अत्याधुनिक भवन अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक सुविधाओं और सशक्त कार्य-परिवेश से युक्त एक नया केंद्र बनेगा।


उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संदीप मेहता और न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन मध्याह्न 12 बजे से आरंभ होगा। राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा समारोह की अध्यक्षता करेंगे। श्री शर्मा ने बताया कि इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में राज्य के विधि मंत्री जोगाराम पटेल, उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश पी.एस. भाटी, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा, राज्य के महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल भरत व्यास भी शामिल होंगे।

 


उन्होंने इस अवसर को ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण बताया और कहा कि यह नया भवन न केवल अधिवक्ताओं के लिए कार्य सुविधा का केंद्र बनेगा, बल्कि यह राजस्थान के विधिक समुदाय के लिए एक प्रेरणास्रोत और संगठनात्मक एकता का प्रतीक भी होगा। यह भवन अधिवक्ताओं के लिए आवश्यक सभी आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: