Religious News: न्यू तरुण मण्डल समिति नत्थूसर बास बीकानेर का भामाशाह समारोह
न्यू तरुण मंडल समिति का 29 वां वार्षिक स्नेह मिलन एवं भामाशाह सम्मान समारोह
Religious News
हैलो बीकानेर न्यूज़, बीकानेर। 15 अगस्त 2026 को बजरंग धोरा धाम पर आयोजित हुआ। सम्मान समारोह से पूर्व दोपहर 1 बजे समिति की कार्यकारणी सदस्यों की बैठक सम्पन्न हुई । इस बैठक में समिति के अध्यक्ष श्री सुरेश सांखला का पुनः चयन किया गया । कोषाध्यक्ष श्री श्याम सांखला ने गत वर्ष आय व्यय का व्यौरा प्रस्तुत किया । सचिव प्रहलाद जाखड़ ने इस वर्ष आयोजित होने वाले समाज सेवा के कार्यो का रेखांकन किया तथा सदस्यों से समिति के अर्थ तंत्र मजबूत करने एवं पैदल यात्रियो के लिए 10 सितम्बर को आरम्म होने वाले निशुल्क भण्डारे का आहवात किया ।

ओम राठी ने बताया कि बीकानेर से 70 किलोमीटर दूर जैसलमेर मार्ग पर अवस्थित राणेरी गांव में तरुण पड़ाव पर पदयात्रियों की सुविधा में ओर वृद्धि कर एक टिन शेड़ एवं स्थायी विद्युत कनेक्शन का कार्य प्रगति पर है । उपाध्यक्ष बहादुर सिंह भाटी ने रामदेवरा स्थिति समिति की धर्मशाला में एक हॉल 6 वॉशरूम एक पानी की टंकी एवं रंगरोगन कार्य शीघ्र पूर्ण होने की जानकारी बैठक में दी ।
शाम प बजे से हर वर्ष की भांति प्रसाद जी शर्मा एवं गणेश जी की पार्टी द्वारा सुन्दर काण्ड का संगीतमय पाठ किया गया शाम 6:30 बजे आराध्य देव बाबा रामदेव जी की आरती श्री राजेन्द्र जी आहूज हनुमान जी सोनी शंकर जी सोनी सुनानदेसर बाबा रामदेव मन्दिर पुजारी परिवार के सम्मानित सदस्य की भंवर लाल जी राजकुमार जी कच्छावा द्वारा सामूहिक पूजा अर्चना उपरान्त सम्मान आयोजित किया गया इस सम्मान समारोह में रतनवीर सिंह यादव श्रीराजू सिंह भाटी कैलाश रिटोड़ केसरीचंद् माणकचंद परिवार से पधारे की मनीष जी गौतम जी सेठिया रोगनिदान सेवा सदन से पघारे देवकिशन जी पेड़ीवाल एवं पित्ती परिवार का सम्मान UIT बीकानेर के पूर्व अध्यक्ष महावीर जी रांका के कमलों से किया गया ।

सम्मान की इस श्रंखला में वरिष्ठ अधिवक्ता महावीर सांखला महेश चलंवा गिरधारी सांखला बाबूलाल गाट मांगीलाल गाट उमेश कुमार बोहरा सांवरलाल गहलोत सत्यनारायण पटवारी संजय सैनी चन्द्र सिंह बागोड़ भगवती जी राजपुरोहित राजेन्द्र स्वामी मघाराम सांखला शुभम सोखला मनोज वैष्णव आदि भामाशाहो का सम्मान समिति की ओर से अध्यक्ष श्री सुरेश सांखला ने किया । तरुण मण्डल समिति की महिला विंग की सुमित्रा सांखला सोनिया सांखला चेतना गहलोत तुलना सैनी ममता देवड़ाआलका भारती मानशी सलोनी सोनू दुर्गा श्याम सांखला टीना निकिता गीतांजली मुस्कान का सम्मान समिति के वरिष्ठ भामाशाह पूर्व सरपंच बहादुर सिंह द्वारा किया गया। श्रीमती गंगा कपिल सांखला का चयन व्याख्याता पद पर होने पर सम्मान किया गया ।
महादेव सांखला ने बताया कि आज के इस सम्मान समारोह में 4000 किलो मोती पाक के साथ दो सब्जी पकौडी चावल दाल व पापड़ की व्यवस्था की गई है इस व्यवस्था का सफलता पूर्वक निष्पादित करने के लिए 15 हलवाई की टीम कालू जी कुम्हार के नेतृत्व में पिछले 2 दिन से दिन रात कार्य कर रही है । टैन्ट व्यवस्था चोसलाल गहलोत एवं माईक व्यवस्था अमर रेडियों द्वारा की जा रही है । K.TV के संस्यापक एवं मनोचिकित्सक कन्हैया कच्छावा ने अपने संबोधन में समाज में फैलते नशे एवं नशे से होने वाले प्रारम्मिक प्रभाव से उपस्थित जन को सावचेत किया कार्यक्रम का आरम्भ देशभक्ति जयकारो एवं राष्ट्रगान से हुआ 'कार्यक्रम के समापन से पूर्व वरिष्ठ सदस्य गौलोक वाशी मुरली विश्रोई जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई बजरंग धोरा धाम के मनकू महाराज का आभार व्यक्त कर राष्ट्र गीत से कार्यक्रम का समापन हुआ । कार्यकम का संचालन शिवशंकर सांखला ने किया ॥
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ