HelloBikaner
BREAKING NEWS
• संविधान दिवस पर उद्देशिका का वाचन, संविधान को बताया भारत की आत्मा • 2 किलो 409 ग्राम अफीम और 1.38 लाख रुपए नकद बरामद, स्विफ्ट कार सहित एक आरोपी गिरफ्तार • सावधान रहे! चोर आपके आस-पास भी हो सकता है, देखें वीडियो • नागरिक अभिनंदन से अभिभूत हुए शहर सजाने वाले • कांस्टेबल देबूराम ने दो महीने में 52 से अधिक लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, पढ़ें न्यूज़ • संविधान दिवस पर उद्देशिका का वाचन, संविधान को बताया भारत की आत्मा • 2 किलो 409 ग्राम अफीम और 1.38 लाख रुपए नकद बरामद, स्विफ्ट कार सहित एक आरोपी गिरफ्तार • सावधान रहे! चोर आपके आस-पास भी हो सकता है, देखें वीडियो • नागरिक अभिनंदन से अभिभूत हुए शहर सजाने वाले • कांस्टेबल देबूराम ने दो महीने में 52 से अधिक लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, पढ़ें न्यूज़

संविधान दिवस पर उद्देशिका का वाचन, संविधान को बताया भारत की आत्मा

mayank Rajnish
nims
9 hours ago
संविधान दिवस पर उद्देशिका का वाचन, संविधान को बताया भारत की आत्मा

बीकानेर। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला परिषद कार्यालय में संविधान की उद्देशिका का वाचन एवं संविधान चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे ने संविधान की उद्देशिका का पठन कराया। उन्होंने कहा कि संविधान भारत की आत्मा है। संविधान ही हमें एकता, समानता, न्याय और स्वतंत्रता के सूत्र में बांधता है। उन्होंने कहा कि हमें धर्म, वर्ग, जाति और संप्रदाय से ऊपर उठकर राष्ट्र को सर्वोपरि मानना चाहिए। राष्ट्र सर्वोपरि की भावना ही भारत को मजबूत बनाती है।

 

 

श्रीमती पांडे ने कहा कि संविधान केवल एक पुस्तक नहीं है। यह हमें अधिकार भी देता है और कर्तव्यों का बोध भी कराता है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे संविधान के मूल्यों को अपने कार्य और व्यवहार में अपनाएं और आमजन तक संविधान की भावना को पहुंचाएं। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती ऋतुराज महला ने संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय को संविधान का सम्मान करते हुए उसका पठन अवश्य करना चाहिए। संविधान को पढ़ने से ही हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों की सही जानकारी मिलती है। श्रीमती महला ने कहा कि अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का पालन भी उतना ही आवश्यक है। यदि हर नागरिक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करे, तो समाज और राष्ट्र स्वतः ही प्रगति की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करना हर भारतीय का परम कर्तव्य है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: