HelloBikaner
BREAKING NEWS
• राजेश चूरा का वॉट्सअप हैक, ट्रांसफर नहीं करने की अपील • एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन • खेल वाली दीपावली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां • राजेश चूरा का वॉट्सअप हैक, ट्रांसफर नहीं करने की अपील • एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन • खेल वाली दीपावली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां

बीकानेर : 40 हजार किलोग्राम खराब खाद्य पदार्थ करवाया सीज एवं नष्ट, देखें वीडियो

mayank Rajnish
nims
9 months ago
बीकानेर : 40 हजार किलोग्राम खराब खाद्य पदार्थ करवाया सीज एवं नष्ट, देखें वीडियो

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। प्रदेश में चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत दिनांक 6 से 12 जनवरी तक जिले में नमूनीकरण एवं सीजर की कार्यवाही की गई। अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डॉ. पुखराज साध ने बताया कि जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा पिछले एक हफ्ते में 6 फर्मां पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्यवाहियां की गई।

यह कार्यवाहियां बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र तथा करणी औद्योगिक क्षेत्र में मैसर्स श्रीबासुकीनाथ उद्योग, मैसर्स एमएम उद्योग, मैसर्स एसके एंटरप्राईजेज, मैसर्स अनिल ऐजेन्सी, मैसर्स बाबू फूड्स तथा मैसर्स केएस फूड्स पर की गई। कार्यवाही के दौरान उपरोक्त फर्मां से मटर दाल, तेल, मोठ दाल, मोगर दाल, रोस्टेड चना, चावल, रसगुल्ले के कुल 7 नमूने लिए गए तथा कुल लगभग 37,855 किलोग्राम खाद्य सामग्री सीज की गई।

इसी प्रकार दूषित एवं पुरानी 600 किलोग्राम मोठदाल तथा 1500 किलोग्राम मोगर दाल को जनहित में मौके पर ही नष्ट करवाया गया। लिए गए नमूनों को जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जा चुका है तथा जांच रिर्पोट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। उपरोक्त कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा, भानू प्रताप सिंह, सुरेन्द्र कुमार तथा राकेश गोदारा द्वारा की गई।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: