HelloBikaner
BREAKING NEWS
• राजेश चूरा का वॉट्सअप हैक, ट्रांसफर नहीं करने की अपील • एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन • खेल वाली दीपावली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां • राजेश चूरा का वॉट्सअप हैक, ट्रांसफर नहीं करने की अपील • एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन • खेल वाली दीपावली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां

बीकानेर : पाकिस्तान लिखा हवाई जहाजनुमा गुब्बारा मिला, फैली सनसनी

mayank Rajnish
nims
10 months ago
बीकानेर :  पाकिस्तान लिखा हवाई जहाजनुमा गुब्बारा मिला, फैली सनसनी

हैलो बीकानेर न्यूज़  नेटवर्क, www.hellobikaner.com                           बीकानेर।  जिले के कोलायत क्षेत्र के  झझू गांव की रोही में ग्रामीणों को पाकिस्तान लिखा हवाई जहाजनुमा गुब्बारा मिला । इसे देखकर ग्रामीणों में भय और आशंका का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना कोलायत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना अधिकारी जसवीर सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस गुब्बारे के स्रोत, उद्देश्य और इसके यहां तक पहुंचने के कारणों की गहन पड़ताल कर रही है।

 

बताया जा रहा है कि कोलायत क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटा हुआ इलाका है, ऐसे में इस तरह की वस्तु का मिलना सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर माना जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि झझू गांव में इस तरह की यह पहली घटना है, जिससे लोग सहमे हुए हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और सुरक्षा एजेंसियों को भी सूचना दी गई है। यह गुब्बारा कोलायत क्षेत्र के झझु गांव के रोही में मालचंद सेठिया के खेत में मिला है। मौके पर वार्ड पंच बिहारीलाल, प्रताप काटिया, मनोहर लाल, अमानाराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: