HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

बीकानेर : इस क्षेत्र में मारपीट और जान से मारने की दी धमकी, मामला दर्ज

11 months ago
बीकानेर :  इस क्षेत्र में मारपीट और जान से मारने की दी धमकी, मामला दर्ज

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                      बीकानेर।  सदर थाना क्षेत्र में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना 29 अगस्त की रात करीब 9 बजे पंचशती सर्किल पर हुई। फड़ बाजार निवासी अनेद पुत्र जाकिर हुसैन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह अपने साथी अफान के साथ बातचीत कर रहा था, तभी जय भाटी पीछे से आया और लोहे के सरिए से उस पर वार किया। जब उसने विरोध किया तो जय भाटी ने कहा – “बच्चे से क्या बात करनी है।” इसके बाद आरोपी जय भाटी को धक्का देने पर अन्य लोग भी आ गए और उस पर हमला कर दिया।

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने बेल्ट, डंडे, सरिए और पत्थरों से घेरकर मारपीट की, जिससे पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने उसे पत्थर भी मारे और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने जय भाटी, हितेश भाटी, हिमांशु लूणा, मेहूल पारीक सहित 15–20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तनेराव सिंह को सौंपी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: