HelloBikaner
BREAKING NEWS
• ऐसे मिल सकती है इस पार्टी के दावेदारों को टिकट, 4 स्तर पर होगा आकलन, पढ़ें न्यूज़ • 1103 किलोग्राम बादाम व 4,992 किलोग्राम नमक जाँच होने तक किया सीज • अब फोनपे ऐप से घर बैठे होगा ये आसान काम, पढ़ें पूरी न्यूज़ • निराशाओं के गुबार छोड़ चले सीएम, शहर की सरकार के दावेदार • शुक्रवार 21 अगस्त को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • ऐसे मिल सकती है इस पार्टी के दावेदारों को टिकट, 4 स्तर पर होगा आकलन, पढ़ें न्यूज़ • 1103 किलोग्राम बादाम व 4,992 किलोग्राम नमक जाँच होने तक किया सीज • अब फोनपे ऐप से घर बैठे होगा ये आसान काम, पढ़ें पूरी न्यूज़ • निराशाओं के गुबार छोड़ चले सीएम, शहर की सरकार के दावेदार • शुक्रवार 21 अगस्त को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज

बीकानेर : रिक्त और नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के प्राधिकार पत्र होंगे जारी, आवेदन आमंत्रित

10 months ago
बीकानेर : रिक्त और नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के प्राधिकार पत्र होंगे जारी, आवेदन आमंत्रित

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,               बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जारी उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए दिशा-निर्देशों के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले में रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के लिए इच्छुक एवं पात्र व्यक्तियों से प्राधिकार पत्र जारी करने के लिए सशुल्क आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला रसद अधिकारी स्वाति शर्मा ने बताया कि आवेदन पत्र आगामी 27 अक्टूबर सायं 5 बजे तक जिला रसद अधिकारी कार्यालय से (राजकीय अवकाश को छोड़कर) 100 रुपए का भारती पोस्टल ऑर्डर, जिला रसद अधिकारी बीकानेर के पक्ष में प्रस्तुत कर प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि बीकानेर शहर के आचार्यों का चौक वार्ड 59, सिटी ऑफिस के पास लंका पिरोल वार्ड 61, सिंगियों का चौक बड़ा बजार वार्ड 61, फरसोलाई नत्थूसर गेट के अंदर वार्ड 59, ग्राम शेरेरा, मेहरासर और जगदेववाला की नवसृजित तथा दाउदसर और जामसर की रिक्त उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

 

जिला रसद अधिकारी (द्वितीय) नरेश शर्मा ने बताया कि नोखा के टांट, धूपालिया, बिलनियासर, किशनासर और कंवलीसर, कोलायत की राणसा, गणपतपुरा, गुलामवाला, शिम्भु का भुर्ज और कोलायत, पूगल के पार्वती तलाई और फलावंली के अलावाा खाूवाला के ग्राम संझरवाला में नवृसजित दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: