HelloBikaner
BREAKING NEWS
• शहरी क्षेत्र में अस्थाई फायर वर्क्स अनुज्ञा पत्र के लिए आवेदन इस तारीख से, पढ़ें न्यूज़ • शहर के इन क्षेत्रों में अक्टूबर के पहले दिन रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज़ • राज्यस्तरीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए बीकानेर की टीम रवाना • इस मंदिर के पास 51.9 करोड़ की लागत से बनेगा रेलवे ओवरब्रिज व अंडरब्रिज, पढ़ें न्यूज़ • बुधवार 30 सितंबर को शहर के इन क्षेत्रों में आंशिक जलापूर्ति रहेगी बाधित, पढ़ें न्यूज़ • शहरी क्षेत्र में अस्थाई फायर वर्क्स अनुज्ञा पत्र के लिए आवेदन इस तारीख से, पढ़ें न्यूज़ • शहर के इन क्षेत्रों में अक्टूबर के पहले दिन रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज़ • राज्यस्तरीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए बीकानेर की टीम रवाना • इस मंदिर के पास 51.9 करोड़ की लागत से बनेगा रेलवे ओवरब्रिज व अंडरब्रिज, पढ़ें न्यूज़ • बुधवार 30 सितंबर को शहर के इन क्षेत्रों में आंशिक जलापूर्ति रहेगी बाधित, पढ़ें न्यूज़

 बीकानेर : नर्सिंग ऑफिसर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, पढ़ें न्यूज़

8 months ago
 बीकानेर : नर्सिंग ऑफिसर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, पढ़ें न्यूज़

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. बीकानेर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये रेखा नर्सिंग ऑफिसर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, तौलियासर तहसील श्रीडूंगरगढ़ जिला बीकानेर को पन्द्रह सौ रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ए. सी.बी. बीकानेर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादिया का ममता कार्ड बनवाने व पूर्व डिलीवरी का डिस्चार्ज सर्टिफिकेट ऑनलाईन करने की ऐवज में रेखा नर्सिंग ऑफिसर पन्द्रह सौ रूपये रिश्वत की मांग कर रही है।

जिस पर एसीबी बीकानेर रेन्ज के भुवन भुषण यादव उप महानिरीक्षक पुलिस के सुपरवीजन में ए.सी.बी. बीकानेर विनोद कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जयकुमार पुलिस निरीक्षक मय ट्रेप दल के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपिया  रेखा नर्सिंग ऑफिसर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तौलियासर तहसील श्रीडूंगरगढ़ जिला बीकानेर को पन्द्रह सौ रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के सुपरवीजन में आरोपिया से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: