HelloBikaner
BREAKING NEWS
• राजेश चूरा का वॉट्सअप हैक, ट्रांसफर नहीं करने की अपील • एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन • खेल वाली दीपावली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां • राजेश चूरा का वॉट्सअप हैक, ट्रांसफर नहीं करने की अपील • एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन • खेल वाली दीपावली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां

बीकानेर : ट्रक-कार भिड़ंत में दो की मौत, चार गंभीर घायल

mayank Rajnish
nims
1 year ago
बीकानेर : ट्रक-कार भिड़ंत में दो की मौत, चार गंभीर घायल

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                    बीकानेर। बीकानेर जिले के लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के नापासर थाना क्षेत्र के रायसर के पास भारत माला रोड पर एक ट्रक और कार की जबरदस्त भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरे ने पीबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर के बाद कार में आग लग गई। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। नापासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। गंभीर रूप से घायल चारों व्यक्तियों को 108 एम्बुलेंस से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।हादसे के कारण भारत माला रोड पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

जिनमें से कालूराम ब्राह्मण निवासी लूणकरणसरकी मौके पर मौत हो गई । घायल संतोष को ले जाते वक्त दम तोड़ दिया । रामचंद्र जमना देवी ,दिनेश , ज्योति पीबीएम हॉस्पिटल में ट्रोमा सेंटर में ईलाज चल रहा है ।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: