HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

स्थापना दिवस: पर पुष्पों से सजेगा बीकानेर, मंदिरों में पहली बार होगी भव्य पुष्प रंगोली

4 months ago
पर पुष्पों से सजेगा बीकानेर, मंदिरों में पहली बार होगी भव्य पुष्प रंगोली

स्थापना दिवस

 
बीकानेर। शहर के स्थापना दिवस को इस बार विशेष और यादगार बनाने के लिए अनूठी पहल की जा रही है। देवस्थान विभाग द्वारा पहली बार बीकानेर के प्रमुख मंदिरों में रंग-बिरंगे फूलों से आकर्षक पुष्प रंगोलियां सजाई जाएंगी, जिससे शहर का धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण और अधिक मनोहारी बन सके।
 
देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त  गौरव सोनी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य मंदिरों की सुंदरता को निखारने के साथ-साथ आमजन को एक नई रचनात्मक परंपरा से जोड़ना है। इसके अंतर्गत 17 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे रसिक शिरोमणि मंदिर में पुष्प सज्जा कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों को फूलों से रंगोली एवं सजावट बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
 
सोनी ने बताया कि इसके पश्चात 18 अप्रैल 2026 को प्रातः 8 बजे चयनित मंदिरों में भव्य पुष्प रंगोली सज्जा की जाएगी। इस दौरान श्रद्धालु मंदिरों में फूलों से सजी अद्भुत एवं आकर्षक कलात्मक छटा का अवलोकन कर सकेंगे। पुष्प सज्जा कार्यशाला और मंदिरों में पुष्प रंगोली सज्जा कार्यक्रम की समन्वयक एवं संयोजक श्रीमती ज्योति स्वामी को बनाया गया है। कार्यक्रम का आय़ोजन लोटस डेयरी के प्रायोजन में देवस्थान विभाग के द्वारा किया जा रहा है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: