HelloBikaner
BREAKING NEWS
• राजेश चूरा का वॉट्सअप हैक, ट्रांसफर नहीं करने की अपील • एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन • खेल वाली दीपावली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां • राजेश चूरा का वॉट्सअप हैक, ट्रांसफर नहीं करने की अपील • एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन • खेल वाली दीपावली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां

बीकानेर का गोचर-ओरण संरक्षण अब बना राष्ट्रीय मुद्दा, जनवरी में होगा बड़ा आंदोलन, पढ़ें न्यूज़

mayank Rajnish
nims
10 months ago
बीकानेर का गोचर-ओरण संरक्षण अब बना राष्ट्रीय मुद्दा, जनवरी में होगा बड़ा आंदोलन, पढ़ें न्यूज़

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। भिक्षायात्रा निकाल कर गोचर-ओरण संरक्षण के लिए रुद्राभिषेक एवं गोपाल गौयज्ञ के आयोजन किए गए, लेकिन सरकार व प्रशासन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। अब समय आ गया है कि कुछ कड़े कदम उठाए जाएं और सरकार को चेताया जाए कि वो गोचर ओरण के अधिग्रहण के बारे में सोचना भी बंद कर दे।

यह बात राष्ट्रीय संत श्री सरजूदास जी महाराज ने सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम में संत-महात्माओं एवं गौरक्षकों की मीटिंग के दौरान कही। गोचर ओरण संरक्षण समिति राजस्थान (बीकानेर), अखिल भारतीय गोचर गोवंश संरक्षक संस्थान एवं अखिल भारतीय संत समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए महामंडलेश्वर श्री सरजूदास जी महाराज ने कहा कि  यह बीकानेर का दुर्भाग्य है कि गोचर ओरण पर प्रशासन कब्जे की नियत बना रही है।

आश्चर्य की बात है कि जो भाजपा सरकार सनातन की पक्षधर है, जो हिन्दुत्व की बात करती है और संत समाज का सम्मान करती है उसी सरकार में गोचर ओरण पर खतरा मंडरा रहा है। आगे की रणनीति पर मंथन करते हुए जनवरी माह में बड़ा आंदोलन, प्रदर्शन होगा जिसमें देशभर से संत समाज की भागीदारी तथा गौभक्तों का आगमन होगा। समय रहते यदि ठोस कार्यवाही नहीं हुई तो आमरण अनशन जैसे कदम भी उठाए जाएंगे।

बैठक को योगी सूरज नाथ, महंत शंकरपुरी जी, योगी विलास नाथ जी, महंत सुभाष गिरी जी, योगी ओमनाथ जी, योगी रामनाथ जी, योगी दीपक पुरी जी, विश्वत गिरी जी, पन्नानाथ जी, मदनदासजी, आकाशानंद जी महाराज, विमल गिरी, बंशी तंवर, शिव गहलोत, सूरजप्रकाश राव, कैलाश सोलंकी, मनोज सेवग, महेंद्र किराडू, नवदीप बीकानेरी, नवरत्न उपाध्याय, यशवेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र सारस्वत, निर्मल शर्मा, विजय थानवी, हेम शर्मा एवं मिलन गहलोत ने विचार व्यक्त किए तथा आगे की रणनीति हेतु सुझाव दिए।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: