HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

बीकानेर: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ 11 अप्रैल को रहेंगे बीकानेर दौरे पर

उनके दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है–श्याम पंचारिया

5 months ago
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ 11 अप्रैल को रहेंगे बीकानेर दौरे पर

बीकानेर

हैलो बीकानेर। बीकानेर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ 11 अप्रैल को बीकानेर दौरे पर रहेंगे दोपहर 1 बजे बीकानेर भाजपा संभाग मुख्यालय में भाजपा संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।


इसके पश्चात शाम 5 बजे ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर माली समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर समाज को संबोधित करेंगे। भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष के इस दौरे को लेकर संगठन स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण है और इससे कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा एवं दिशा मिलेगी। जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने दी जानकारी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: