HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कोडमदेसर तालाब जीर्णोद्धार के कार्य में भक्तों की मेहनत रंग लाई • बीकानेर में बढ़ते सड़क हादसे: कब जागेगी जिम्मेदारी की चेतना? • गर्मी, संघर्ष और उम्मीद के बीच मुस्कुराता बीकानेर... • जाने आज के दिन की प्रमुख घटनाएं एवं विश्व इतिहास • ग्रामीण मजदूरी के आंकड़ों में सरकार कर रही है हेराफेरी : कांग्रेस • कोडमदेसर तालाब जीर्णोद्धार के कार्य में भक्तों की मेहनत रंग लाई • बीकानेर में बढ़ते सड़क हादसे: कब जागेगी जिम्मेदारी की चेतना? • गर्मी, संघर्ष और उम्मीद के बीच मुस्कुराता बीकानेर... • जाने आज के दिन की प्रमुख घटनाएं एवं विश्व इतिहास • ग्रामीण मजदूरी के आंकड़ों में सरकार कर रही है हेराफेरी : कांग्रेस

नेशनल पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप: बीकानेर की बेटियों का शानदार प्रदर्शन

nims

उड़ीसा कलिंगा स्टेडियम

3 months ago
बीकानेर की बेटियों का शानदार प्रदर्शन

नेशनल पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप

हैलो बीकानेर न्यूज़, www.hellobikaner.com, बीकानेर।  बीकानेर की एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था, पैरा स्पोर्ट्स की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया के मार्गदर्शन में उड़ीसा में आयोजित नेशनल पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में संस्था के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। संस्था की खिलाड़ी खुशबू गिल ने शॉट पुट स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिया रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। विशेष बात यह है कि मानसिक रूप से दिव्यांग (मंदबुद्धि) होने के बावजूद खुशबू ने अपने निरंतर अभ्यास और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है, जो अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Image

 

वहीं दूसरी ओर, गुड्डी कुमारी, जो ब्लाइंड कैटेगरी में खेलती हैं, ने  100 मीटर और 400 मीटर दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल जीतकर बीकानेर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा किया है। गुड्डी ने अपने पैरों की सटीक समझ और रोजाना कड़ी मेहनत के बल पर यह सफलता प्राप्त की। संस्था द्वारा दिव्यांग खिलाड़ियों को लगातार प्रशिक्षण, प्रोत्साहन और जागरूकता प्रदान की जाती है, जिससे वे खेलों के माध्यम से आगे बढ़कर समाज में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। इन उपलब्धियों से यह भी स्पष्ट होता है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर दिव्यांगजन खिलाड़ी भी देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।

Image

 

संस्था अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया ने बताया कि खिलाड़ियों को मेडल के आधार पर सरकार द्वारा सहयोग राशि दी जाती है और वे सरकारी नौकरियों के भी पात्र बनते हैं, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित होता है। इन दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर पूरे बीकानेर में खुशी की लहर है और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: