HelloBikaner
BREAKING NEWS
• Hello Bikaner पर सबसे पहले और सटीक रिज़ल्ट प्राप्त करने के लिए लिंक को रिफ्रेश करते रहे... • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • Hello Bikaner पर सबसे पहले और सटीक रिज़ल्ट प्राप्त करने के लिए लिंक को रिफ्रेश करते रहे... • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर

बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद

3 months ago
बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन  किए  बरामद

चुरू। चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन बीकानेर रेंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बरामद किए है। चुरू पुलिस ने 15 मई से 31 मई तक अभियान चलाकर यह मोबाइल फोन बरामद किए है। पुलिस टीम ने 100 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन बरामद मोबाइलों की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपए बताई जा रही है। इस दौरान सीईआईआर पोर्टल की मदद से ट्रेस किए गए मोबाइलों को जिले के विभिन्न थानों के सहयोग से बरामद किया गया।

 

बरामद किए गए हैंडसेट में एप्पल, सैमसंग, वनप्लस, शाओमी, वीवो, रियलमी, ओप्पो, आईक्यू और नथिंग जैसी विभिन्न कंपनियों के महंगे फोन शामिल हैं। जिले के अलग-अलग थानों से ये मोबाइल जुटाए गए हैं। इनमें सर्वाधिक 14 मोबाइल सरदारशहर थाने से, 12 राजगढ़ से और 10-10 मोबाइल कोतवाली चूरू तथा एसपी कार्यालय की साइबर सेल की सहायता से बरामद हुए हैं। इसके अतिरिक्त, सुजानगढ़ और सिद्धमुख से 7-7, दूधवाखारा से 6, तारानगर से 5, राजलदेसर से 4, हमीरवास व साइबर थाने से 3-3, तथा रतननगर, भालेरी, भानीपुरा व रतनगढ़ थानों से 2-2 मोबाइल रिकवर किए गए हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर घबराएं नहीं, बल्कि सरकार के आधिकारिक सीईआईआर पोर्टल पर इसका ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य कराएं ताकि उन्हें ट्रेस किया जा सके।

 

 

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: