HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

BKESL ने बीकानेर में दो और हेल्प लाइन नम्बर शुरू किए

9 months ago
BKESL ने बीकानेर में दो और हेल्प लाइन नम्बर शुरू किए

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। सीईएससी राजस्थान ने बीकानेर शहर के उपभोक्ताओं को और बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए दो और हेल्प लाइन नम्बर जारी किए हैं। इन नंबरों पर उपभोक्ता

बिजली सम्बन्धी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने कॉल लाइनों की संख्या 50 और बढ़ाकर 250 कर दी है।
सीईएससी राजस्थान के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी ने मौजूदा हेल्प लाइन नंबर 0141-3532000 के अलावा अब दो नए हेल्प लाइन नम्बर 1912 और 18003301912 भी जारी किए हैं। इन नंबरों पर उपभोक्ता सप्ताह में 24 घंटे किसी भी मोबाइल या लैंड लाइन नम्बर से बीकेईएसएल के क्षेत्र से बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज करा अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते है। प्रवक्ता ने बताया कि 1912 नंबर पर आसानी कॉल की जा सकती है।

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि दो टॉल फ्री नंबर 18002001912 पहले से ही कार्यरत हैं। अब चार हेल्प लाइन नम्बर की सुविधा उपलब्ध होने से उपभोक्ताओं को अपनी शिकायतें दर्ज कराने में आसानी हो सकेगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: