HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

बीकेईएसएल ने की कार्रवाई, हर महीने एक लाख यूनिट बिजली की हो रही थी चोरी

mayank Rajnish
nims
11 months ago
बीकेईएसएल ने की कार्रवाई, हर महीने एक लाख यूनिट बिजली की हो रही थी चोरी

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,            बीकानेर। शहर पुलिस की मदद से बीकेईएसएल ने भुट्टो का बास में पुलिस चोरी रोकने के लिए दिनभर कार्रवाई की। इस इलाके में हर महीने करीब एक लाख यूनिट बिजली की चोरी हो रही थी। बीकेईएसएल के सीओओ जयंत राय चौधरी ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में कम्पनी की टीम ने बुधवार को दोपहर में भुट्टो का बास स्थित दरगाह वाले विद्युत वितरण ट्रांसफार्मर से जुड़े करीब 70 उपभोक्ताओं के घर के अंदर लगे मीटरों को नियमानुसार बाहर लगाने की कार्रवाई की गई।

 

इस दौरान कटी फटी सर्विस केबल को बदला गया। इसके अलावा क्षेत्र में खुले तारों की जगह आर्मर्ड केबल लगाई गई जिससे लाइन से बिजली चोरी नहीं की जा सके। कम्पनी की टीम ने ट्रांसफॉर्मर और कई उपकरणों को भी ठीक किया जिससे उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता की बिजली मिलती रहे। चौधरी ने बताया कि इस ट्रांसफॉर्मर से जुड़े उपभोक्ता हर महीने करीब एक लाख यूनिट बिजली की चोरी कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से करीब 50 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। इसके अलावा बीकेईएसएल के 50 से अधिक अधिकारी और तकनीकी कर्मचारियों ने कार्रवाई की। इस इलाके में काफी दिनों से बिजली चोरी की जा रही थी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: