HelloBikaner
BREAKING NEWS
• शहरी क्षेत्र में अस्थाई फायर वर्क्स अनुज्ञा पत्र के लिए आवेदन इस तारीख से, पढ़ें न्यूज़ • शहर के इन क्षेत्रों में अक्टूबर के पहले दिन रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज़ • राज्यस्तरीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए बीकानेर की टीम रवाना • इस मंदिर के पास 51.9 करोड़ की लागत से बनेगा रेलवे ओवरब्रिज व अंडरब्रिज, पढ़ें न्यूज़ • बुधवार 30 सितंबर को शहर के इन क्षेत्रों में आंशिक जलापूर्ति रहेगी बाधित, पढ़ें न्यूज़ • शहरी क्षेत्र में अस्थाई फायर वर्क्स अनुज्ञा पत्र के लिए आवेदन इस तारीख से, पढ़ें न्यूज़ • शहर के इन क्षेत्रों में अक्टूबर के पहले दिन रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज़ • राज्यस्तरीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए बीकानेर की टीम रवाना • इस मंदिर के पास 51.9 करोड़ की लागत से बनेगा रेलवे ओवरब्रिज व अंडरब्रिज, पढ़ें न्यूज़ • बुधवार 30 सितंबर को शहर के इन क्षेत्रों में आंशिक जलापूर्ति रहेगी बाधित, पढ़ें न्यूज़

 नशा-मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान

9 months ago
 नशा-मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान

बीकानेर। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर का सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र कुमार पुरोहित तथा विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डॉ. अन्नाराम शर्मा रहे। मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र कुमार पुरोहित ने स्वयंसेवकों से नशे से दूर रहने तथा नशा-मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि डॉ अन्नाराम शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सार्वजनिक जीवन में छात्राओं की भागीदारी समाज के लिए अनुकरणीय है और इस दिशा में एनएसएस एक अग्रणी माध्यम के रूप में कार्य करता है।

उन्होंने बताया कि एनएसएस ग्रामीण परिवेश एवं शहरी सामान्य परिवेश के छात्रदृछात्राओं को उनकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का सशक्त अवसर प्रदान करता है। जिला समन्वयक डॉ. घनश्याम बीठू ने स्वयंसेवकों को ‘मैं’ के स्थान पर ‘आप’ की भावना का महत्व बताते हुए सेवा, सहयोग और समर्पण को एनएसएस की मूल आत्मा बताया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. रविकांत व्यास ने किया। इस मौके पर शिक्षकों, अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने सात दिवसीय शिविर के दौरान समाजसेवा, स्वच्छता, जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों को प्रभावी रूप से सम्पन्न कराने का संकल्प लिया।  

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: