HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

ग्राहक बनकर आया, सोने के जेवर ले उड़ा, पढ़ें न्यूज़

11 months ago
ग्राहक बनकर आया, सोने के जेवर ले उड़ा, पढ़ें न्यूज़

श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घडसाना थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक स्वर्णकार की दुकान पर ग्राहक बनकर आया अधेड़ उम्र का एक शख्स लाखों रुपये के सोने के जेवरात चोरी करके ले गया। नयी मंडी घड़साना में पुराना संगम होटल के समीप रतन ज्वेलर्स के मालिक स्वर्णकार रतन सोनी ने बताया कि सुबह करीब पौने 10 बजे वह दुकान पर आकर अभी साफ-सफाई कर रहा था कि अधेड़ उम्र का एक व्यक्ति सोने के टॉप्स की जोड़ी खरीदने के लिए आ गया। वह उसे टॉप्स दिखाने लगा।

तभी उसने बड़ी होशियारी से चकमा देते हुए एक डिब्बी उठाकर अपने पीछे की तरफ पैंट में छुपा ली। इसके बाद वह तीन-चार मिनट तक इधर-उधर की बात करके बिना कोई खरीदारी किये चला गया। उसके जाने के बाद जब उसने जेवरों के डिब्बे देखे, तो उसमें एक डिब्बी नहीं मिली, जिसमें करीब 60 ग्राम सोने की पांच तबीतियों (मोहरों) का सेट था। इसकी कीमत करीब छह लाख रुपये है। दुकानदार तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने स्वर्णकार की दुकान और आसपास अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से अधेड़ व्यक्ति को ढूंढने के लिए काफी भागदौड़ की, लेकिन उसका पता नहीं चला।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: