HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ‘यूनिक बीकाणा’ का विमोचन

11 months ago
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ‘यूनिक बीकाणा’ का विमोचन

किताब के लेखक प्रमोद आचार्य, संपादक रमेश बिस्सा व प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के मंत्री बनवारी लाल शर्मा रहे मौजूद

जयपुर। बीकानेर की प्रतिभाओं के संघर्ष की दासतां को लेकर वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद आचार्य द्वारा लिखी गई ‘यूनिक बीकाणा’ का विमोचन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हाथों संपन्न हुआ। कल रात जयपुर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसका विधिवत विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसी किताबें हमारी भावी पीढ़ी को प्रेरणा देने वाली साबित होती हैं। बीकानेर शहर अपनी खूबसूरत हवेलियों, खान-पान, अनूठी संस्कृति के कारण प्रसिद्ध है। राजस्थान में बीकानेर अपनी अलग पहचान रखता है।

ऐसी किताबें हमारी भावी पीढ़ी को प्रेरणा देती है। उन्होंने ‘यूनिक बीकाणा’ की टीम को बधाई व शुभकामनाएं भी दी। लेखक प्रमोद आचार्य ने मुख्यमंत्री को किताब में प्रकाशित सामग्री की जानकारी दी। इस दौरान इस किताब का संपादन करने वाले पत्रकार रमेश बिस्सा, राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र गंगाशहर के मंत्री बनवारी लाल शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रेस समन्वयक आनंद शर्मा तथा मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार हीरेन जोशी आदि मौजूद थे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: