HelloBikaner
BREAKING NEWS
• नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो • नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो

चितलांगी को नेशनल लीगल एडवाइज़र (ह्यूमन राइट्स अवेयरनेस) नियुक्त किया

10 months ago
चितलांगी को नेशनल लीगल एडवाइज़र (ह्यूमन राइट्स अवेयरनेस) नियुक्त किया

नई दिल्ली / राजस्थान। इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल काउंसिल (IHRCCC), जो स्विट्जरलैंड की हाई कमीशन ऑफ ह्यूमन राइट्स के अंतर्गत कार्यरत एक गैर-राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संस्था है, ने एडवोकेट विनायक चितलांगी को नेशनल लीगल एडवाइज़र (ह्यूमन राइट्स अवेयरनेस) पद पर नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति उनके उत्कृष्ट विधिक कार्य, न्याय के प्रति समर्पण, और मानवाधिकार संरक्षण एवं अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए की गई है।

जारी किए गए नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया कि एडवोकेट चितलांगी से अपेक्षा है कि वे निष्ठा, अनुशासन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए पूरे देश में मानवाधिकार जागरूकता और सेवा का कार्य करेंगे।

उनकी भूमिका में शामिल होगा:

मानवाधिकार जागरूकता एवं शिक्षा को बढ़ावा देना

राष्ट्रीय स्तर पर विधिक परामर्श एवं शोध कार्य

मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण से जुड़े मामलों में विशेषज्ञ मार्गदर्शन

समाजिक उत्तरदायित्व एवं जनजागरण कार्यक्रमों को सशक्त बनाना

परिषद के राष्ट्रीय कार्यक्रमों, अभियानों और सेमिनारों में सक्रिय सहयोग


नियुक्ति पत्र डॉ. डी. पी. सिंह, प्रमुख – IHRCCC द्वारा जारी किया गया।

एडवोकेट विनायक चितलांगी ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि वे देश में मानव गरिमा, न्याय और विधि-व्यवस्था की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: