HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

आयुक्त व अधिकारी दो लाख पचास हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

10 months ago
आयुक्त व अधिकारी दो लाख पचास हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी कोटा इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुए मोती शंकर नागर आयुक्त व सहायक अग्निशमन अधिकारी उवेश शेख नगर परिषद बाराँ को दो लाख पचास हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी कोटा को दिनांक 09.10.25 एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी को व्यापार करने में परेशान नही करने की एवज मे आरोपियो द्वारा 5 लाख रुपए रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है। शिकायत पर दिनांक 15.10.25 व 17.10.25 को रिश्वत मांग का सत्यापन कराया गया।

सत्यापन के पश्चात भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा, उप महानिरीक्षक पुलिस आनन्द शर्मा के सुपरविजन तथा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में आज दिनांक 18.10.25 को ताराचंद उप अधीक्षक पुलिस एसीबी इण्टे. कोटा के नेतृत्व मे ट्रेप का आयोजन किया गया।

परिवादी से उवेश शेख ने अपने कार्यालय मे दो लाख पचास हजार रुपये रिश्वत प्राप्त की तथा कार्यालय परिसर में खडी अपनी स्कूटी की डिक्की मे रिश्वत राशि रख कर रवाना होते हुए उसे ट्रेप दल द्वारा रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया तथा सरकारी निवास से मोती शंकर नागर आयुक्त को डिटेन किया गया।

आनन्द शर्मा उप महानिरीक्षक पुलिस के सुपरविजन में आरोपीगण से पूछताछ व कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #ACB News #hello bikaner news #bikaner news #hello bikaner #रिश्वत
Share: