HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 16 अक्टूबर को शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अब बिजली संबंधी ये काम भी होंगे ऑनलाइन , पढ़ें न्यूज़ • 14 अक्टूबर को शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज़ • चौखुंटी ब्रिज के नीचे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना, पहुंची पुलिस, देखे वीडियो • बीकानेर की होनहार छात्रा चौधरी को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित • कल 16 अक्टूबर को शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अब बिजली संबंधी ये काम भी होंगे ऑनलाइन , पढ़ें न्यूज़ • 14 अक्टूबर को शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज़ • चौखुंटी ब्रिज के नीचे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना, पहुंची पुलिस, देखे वीडियो • बीकानेर की होनहार छात्रा चौधरी को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित

एसीबी की कार्रवाई: झूठे प्रकरण में समझौता कराने की एवज में कांस्टेबल रिश्वत राशि लेते हुआ रंगे हाथों गिरफ्तार

3 months ago
झूठे प्रकरण में समझौता कराने की एवज में कांस्टेबल रिश्वत राशि लेते  हुआ रंगे हाथों गिरफ्तार

एसीबी की कार्रवाई

हैलो बीकानेर न्यूज़, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. इकाई कोटा द्वारा आज कार्यवाही करते हुए आरोपी हरिओम कांस्टेबल को परिवादी से 7,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. कोटा इकाई को एक शिकायत इस आशय की प्राप्त हुई कि परिवादी के पड़ोसियों द्वारा उसके पुत्र के विरुद्ध पुलिस थाना उद्योग नगर, कोटा में झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। उक्त प्रकरण की जांच के दौरान आरोपी हरिओम कांस्टेबल द्वारा परिवादी को उद्योग नगर थाने पर बुलाकर मामले को रफा-दफा करने की एवज में 15,000/- रुपये रिश्वत की मांग की गई।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि बातचीत के दौरान आरोपी हरिओम द्वारा परिवादी की जेब से जबरन 5,000/- रुपये निकाल लिये गये तथा शेष 10,000/- रुपये रिश्वत राशि प्राप्त करने के लिए परिवादी पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

जिस पर ए.सी.बी. कोटा रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश मीणा के सुपरवीजन में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन करवाया गया। दिनांक 15.06.2026 को मांग सत्यापन की कार्यवाही के दौरान आरोपी हरिओम द्वारा परिवादी से 8,000/- रुपये रिश्वत राशि लेने पर सहमति व्यक्त की गई, जिससे रिश्वत मांग की पुष्टि हुई।

जिस पर आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुलिस उप अधीक्षक अनीस अहमद के नेतृत्व में गठित ट्रैप दल द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी हरिओम कांस्टेबल को पुलिस थाना उद्योग नगर, कोटा शहर के बाहर परिवादी से 7,000/- रुपये रिश्वत राशि प्राप्त करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक एस. परिमला के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा अग्रिम कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1064 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाइन नम्बर 9413502834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी सहायता करेगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #ACB #hindi news #rajasthan
Share: