HelloBikaner
BREAKING NEWS
• नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो • नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो

बीकानेर शहर के उपभोक्ताओं को मिल सकती है 150 यूनिट नि:शुल्क बिजली, पढ़ें न्यूज़

11 months ago
बीकानेर शहर के उपभोक्ताओं को मिल सकती है 150 यूनिट नि:शुल्क बिजली, पढ़ें न्यूज़

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,बीकानेर। बीकेईएसएल ने मुख्यमंत्री निःशुल्क विद्युत योजना में पंजीयन कराने की सुविधा शुरू कर दी है। अब उपभोक्ता 150 यूनिट नि:शुल्क बिजली योजना के लिए कम्पनी की वेबसाइट पर पंजीयन करा सकेंगे। इस योजना के तहत पंजीयन कराने वाले उपभोक्ताओं को राज्य सरकार की ओर से 1.1 किलोवाट की सोलर यूनिट लगाने के लिए 17 हजार का अनुदान दिया जाएगा।

सीईएससी राजस्थान के प्रवक्ता ने बताया कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पिछले दिनों 150 यूनिट नि:शुल्क बिजली योजना की शुरूआत की थी। इस योजना के तहत 1.1 किलोवाट की सोलर यूनिट लगाने पर केन्द्र सरकार की ओर से पीएम सूर्यघर योजना के तहत 33 हजार और राज्य सरकार की ओर से 17 हजार की सब्सिडी दी जा रही है।

बीकानेर शहर के उपभोक्ता cescrajsthan.co.in पर जाकर वहां दिए गए लिंक पर पंजीयन करा सकते हैं। इसके बाद उपभोक्ताओं को राज्य सरकार व केन्द्र सरकार की ओर दी जाने वाली सब्सिडी का लाभ मिल जाएगा। तीन किलोवाट से अधिक क्षमता का सोलर प्लांट लगाने पर सूर्यघर की योजना के तहत अधिकतम 78 हजार व राज्य सरकार की ओर से 17 हजार रुपए की ही सब्सिडी मिलेगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: