HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में मिला शव, ह्त्या की आशंका, मौके पर पुलिस, देखें वीडियो

1 year ago
बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में मिला शव, ह्त्या की आशंका, मौके पर पुलिस, देखें वीडियो

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। शहर में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा कल रात जहां नयाशहर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की खबर सामने आई थी की आज शहर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र के महादेव नगर रामपुरा बाईपास पर देर रात एक युवक का शव मिला।

जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान चांदरतन नायक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चांदरतन और उसके एक साथी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो बाद में इतना बढ़ गया कि हत्या कर दी गई। हालांकि मृतक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला है, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शव मिलने की सूचना मिलते ही आस पास क्षेत्र में अफरा तफरी फ़ेल गई और भीड़ एकत्रित होने लगी।

मौके पर सीओ सिटी श्रवण दास व मुक्ता प्रसाद थानाधिकारी पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। फिलहाल पुलिस हर ऐंगल से मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने भी आई है कि दोनों के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ था। फिलहाल हत्या के कारणों की पुख्ता जानकारी तो नहीं मिली है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: