HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

गौ सम्मान आह्वान अभियान यात्रा 27 अप्रेल को: गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग, पढ़ें न्यूज़

सुबह 10 बजे रतनबिहारी पार्क से कलक्ट्रेट तक निकलेगी यात्रा

4 months ago
गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग, पढ़ें न्यूज़

गौ सम्मान आह्वान अभियान यात्रा 27 अप्रेल को

हैलो बीकानेर। देशभर में 27 अप्रेल 2026 को गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा। उक्त अभियान के तहत शुक्रवार को बिश्नोई धर्मशाला में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय संत श्री सरजूदास जी महाराज ने बताया कि महाराज ने कहा कि 27 अप्रैल को बीकानेर जिले की सभी तहसीलों में गौभक्त एकत्रित होकर तहसीलदारों को ज्ञापन सौंपेंगे।

अभियान के तहत मुख्य रूप से तीन मांगों को शामिल किया गया है जिसमें गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, गोसेवा मंत्रालय का गठन हो तथा गौहत्या पर पूर्णत: प्रतिबंध लगने की मांग रहेगी। गौसेवक मनोज सेवग ने बताया कि बीकानेर एवं आसपास क्षेत्र के लोग 27 अप्रैल, सोमवार सुबह 10 बजे रतनबिहारी पार्क में एकत्रित होंगे तथा संकीर्तन करते हुए रैली के रूप में कलेक्ट्रेट तक पहुंचकर 11 बजे ज्ञापन सौंपा जाएगा।

प्रेसवार्ता को शिव गहलोत, मिलन गहलोत, एडवोकेट विनोद शर्मा, सूरजप्रकाश राव, मोखराम धारणिया एवं अलका बिश्नोई ने सम्बोधित किया। आयोजन के पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में धर्मेन्द्र सारस्वत, ओंकारनाथ सिद्ध, श्रवण सिंह खारा, विजय सिंह भोजास, महेन्द्र किराड़ू, राजकुमार, मनोज माली, राजकुमारी पारीक, राघवसिंह आदि गौसेवक शामिल रहे।

आयोजक गौमाता और संरक्षक रहेंगे नंदी बाबा
देशभर में 27 अप्रेल 2026 का दिन एक ऐतिहासिक दिन साबित होगा। इस दिन गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत पूरे भारत की पांच हजार तहसील सहित शहर, नगर, महानगर से लाखों गौभक्तों द्वारा तहसील अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। गो सम्मान आह्वान अभियान एक ऐसा अद्भुत आयोजन है जिसका आयोजक, संरक्षक और अध्यक्ष कोई मनुष्य नहीं बल्कि गौमाता और नंदी बाबा को माना गया है। 27 अप्रेल 2026 को एक ही समय 11 बजे पूरे भारत के समस्त संत-महात्मा एवं गौसेवक गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत ज्ञापन देंगे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: