HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कोडमदेसर तालाब जीर्णोद्धार के कार्य में भक्तों की मेहनत रंग लाई • बीकानेर में बढ़ते सड़क हादसे: कब जागेगी जिम्मेदारी की चेतना? • गर्मी, संघर्ष और उम्मीद के बीच मुस्कुराता बीकानेर... • जाने आज के दिन की प्रमुख घटनाएं एवं विश्व इतिहास • ग्रामीण मजदूरी के आंकड़ों में सरकार कर रही है हेराफेरी : कांग्रेस • कोडमदेसर तालाब जीर्णोद्धार के कार्य में भक्तों की मेहनत रंग लाई • बीकानेर में बढ़ते सड़क हादसे: कब जागेगी जिम्मेदारी की चेतना? • गर्मी, संघर्ष और उम्मीद के बीच मुस्कुराता बीकानेर... • जाने आज के दिन की प्रमुख घटनाएं एवं विश्व इतिहास • ग्रामीण मजदूरी के आंकड़ों में सरकार कर रही है हेराफेरी : कांग्रेस

एसीबी की कार्रवाई: भूखण्ड की एन.ओ.सी. जारी करने की एवज में मांगे 8.50 लाख रुपये, रंगे हाथों पकड़ा

nims
4 weeks ago
भूखण्ड की एन.ओ.सी. जारी करने की एवज में मांगे 8.50 लाख रुपये, रंगे हाथों पकड़ा

एसीबी की कार्रवाई

हैलो बीकानेर न्यूज़।  भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी झुंझुनूं इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपी राजकुमार, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत बेरला, पंचायत समिति सूरजगढ को परिवादी से 8,50,000 रुपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता  ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी झुंझुनूं को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी ने गांव बेरला में स्थित स्वयं की आवासीय भूखण्ड में मेडिकल दुकान का संचालन करता है। परिवादी द्वारा उक्त आवसीय भूखण्ड में स्थित दुकान को व्यवसायिक में परिवर्तित करवाने हेतु ग्राम पंचायत बेरला में आवेदन किया था। राजकुमार ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत बेरला द्वारा परिवादी के आवसीय भूखण्ड को व्यवसायिक भूखण्ड में परिवर्तित करने, भूखण्ड की एन.ओ.सी. जारी करने की एवज में दिनांक 19. 05.2026 को परिवादी से 8.50 लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई। दिनांक 21.05.2026 को रिश्वत मांग का गोपनीय सत्यापन पुनः करवाया गया तो आरोपी राजकुमार ग्राम विकास अधिकारी द्वारा रिश्वत राशि स्वयं को देने के लिए कहा गया। 

जिस पर ए.सी.बी. के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ रामेश्वर सिंह,  के सुपरवीजन में ए.सी.बी. की झुंझुनूं इकाई के नरेन्द्र कुमार पूनियाँ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मय टीम द्वारा रिश्वत मांग के अनुसरण में आज ट्रेप कार्यवाही का आयोजन किया गया तथा आरोपी राजकुमार ग्राम विकास अधिकारी ने परिवादी को दीपक मेडिकोज सूरजगढ पर बुलाया जहां आरोपी को परिवादी से 8.50 लाख रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। रिश्वत राशि 8.50 लाख रुपये आरोपी राजकुमार ग्राम विकास अधिकारी के हाथ से बरामद की गई। मौके पर अग्रीम कार्यवाही जारी है।

ए.सी.बी. की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव  एवं महानिरीक्षक एस परिमला के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Image

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: