HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

अपना घर आश्रम में युवोत्सर्ग फाउंडेशन द्वारा दीपावली समारोह हुआ आयोजित

10 months ago
अपना घर आश्रम में युवोत्सर्ग फाउंडेशन द्वारा दीपावली समारोह हुआ आयोजित

बीकानेर। (एमएनएस) युवोत्सर्ग फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज अपना घर आश्रम में दीपावली का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम युवोत्सर्ग फाउंडेशन के बैनर तले किया गया। इस दौरान आश्रम के निवासियों के साथ मिठाई बांटी गई, केक काटा गया और पटाखे फोड़कर दीपावली का पर्व हर्ष और उमंग के साथ मनाया गया। फाउंडेशन के सदस्य शुभम व्यास ने बताया कि यह आयोजन इसलिए किया गया ताकि उन लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाई जा सके, जिनके साथ त्यौहार मनाने के लिए कोई अपना नहीं होता।

गजेंद्र आचार्य ने बताया कि इस कार्यक्रम में शहरी परकोटे के लगभग 100 युवाओं ने अपनी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में अमित पुरोहित केशव आचार्य , साहिल आचार्य, मोहित, योगेश, माधव, अर्पित, रोहित व्यास, मनीष, भुवनेश व्यास, नरेश, आशीष, दिवाकर और प्रणव सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर प्रेम, सहयोग और मानवता का संदेश दिया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: