HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

खांसी की प्रतिबंधित दवा लिखने पर चिकित्सक और फार्मासिस्ट निलंबित

11 months ago
खांसी की प्रतिबंधित दवा लिखने पर चिकित्सक और फार्मासिस्ट निलंबित

जयपुर।  राजस्थान में चिकित्सा विभाग ने सीकर जिले में हाथीदेह पीएचसी में बच्चों के लिए खांसी की प्रतिबंधित दवा लिखे जाने पर एक चिकित्सक और एक फार्मासिस्ट को निलंबित किया गया हैं। विभाग के अनुसार भरतपुर एवं सीकर में दो बच्चों की मौत के प्रकरण में प्राप्त रिपोर्ट में सामने आया है कि चिकित्सक द्वारा  दोनों ही बच्चों को डैक्ट्रामैट्रोफन हाइड्रो ब्रोमाइड सिरप नहीं लिखी गई है।

प्रोटोकॉल के अनुसार बच्चों को यह दवा नहीं लिखी जाती है। सीकर के अजीतगढ़ ब्लॉक की हाथीदेह पीएचसी पर एक बच्चे को खांसी की यह दवा लिखे जाने का मामला सामने आया था, जिस पर चिकित्सक डा पलक एवं फार्मासिस्ट पप्पू सोनी को निलंबित कर दिया गया है। विभाग ने बताया कि मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के तहत कैसन फार्मा कंपनी, सरना डूंगर जयपुर द्वारा सप्लाई की जाने वाली डैक्ट्रामैट्रोफन हाइड्रोमिड दवा के साथ साथ अन्य सभी दवाओं की पुनः गुणवत्ता जांच कराई जाएगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: