HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

Breking news: 186 दिन से अनदेखा नाला, अब वूलन मिल में घुस रहा गंदा पानी; जिम्मेदार मौन

mayank Rajnish
nims
2 weeks ago
186 दिन से अनदेखा नाला, अब वूलन मिल में घुस रहा गंदा पानी; जिम्मेदार मौन

Breking news

हैलो बीकानेर न्यूज़, बीकानेर।  पूगल फाटा बस स्टेंड पर बना नाला परेशानी का सबब बन गया है  इस बारे में 25 अप्रैल को समाचार पत्र व नगर निगम और बीकानेर विकास प्राधिकरण को सूचित किया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं  हुई आज इस सूचना को दिए हुए 186 दिन हो गए पर नाला  अवैध निर्माण होने के कारण नाले की सफाई नहीं होती हैं और नाले के पानी का बहाव न होने के कारण नाले ने छोटी नहर का रूप ले लिया है। 

 

Image

अब बरसात का समय है नाले का गंदा पानी वहां स्थित वूलन मिल में नालियों के द्वारा मिल के अंदर आ जाता है जिससे गंदे पानी की दुर्गंध और मच्छरों का सम्राज्य होने  से मिल में काम करने वाले मजदूरों व मिल में रहने वाले परिवारों का वहां रहना और काम करना मुश्किल हो जाता हैं और मच्छरों के कारण कई प्रकार बीमारियां होने का भय बना रहता है। इस बारे में अनेक बार  नगर निगम के आधिकारियों व बीकानेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को नाले पर बने अवैध कब्जे हटाकर नाले की सफाई करने व नाले के निर्माण के बारे में पत्र से सूचित किया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है । 

Image

 मुख्य सड़क भी तालाब का रूप ले लेती है अनेकों बार प्रशासन को इस बारे में सूचित किया लेकिन नाले की कोई सुध नहीं लेता है । अभी  जब मुख्यमंत्री महोदय बीकानेर आगमन हुआ तो नाले की गंदगी ऊपर से निकाली गई जिससे नाला ओर ज्यादा चौड़ा हो गया। लेकिन नाले के पानी का बहाव नहीं है जिससे गंदा पानी मिल के अंदर आ रहा हैं।

Image

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: