HelloBikaner
BREAKING NEWS
• नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो • नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो

डॉ गुंजन सोनी के प्रयासों से संविदाकर्मियों को मिला चार माह का वेतन

1 year ago
डॉ गुंजन सोनी के प्रयासों से संविदाकर्मियों को मिला चार माह का वेतन

बीकानेर। पिछले चार माह से वेतन को तरस रहे पीबीएम अस्पताल में पन्नाधाय योजना में लगे संविदाकर्मियों को मंगलवार को आखिरकार वेतन मिल गया। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी के प्रयासों से उन्हें यह वेतन मिला है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को इन कार्मिकों ने डॉ गुंजन सोनी को अपनी पीड़ा बताई।

जिसके बाद डॉ सोनी ने तत्काल ठेकेदार को बुलाकर वेतन देने के निर्देश दिए। साथ ही यह हिदायत भी दी कि आगे से हर माह वेतन नियमित रूप से दिया जाएं। ऐसा न होने पर कार्रवाई की बात भी कही। बताया जा रहा है कि ये कार्मिक पिछले कई दिनों से अपने वेतन को लेकर ठेकेदार से मांग कर रहे थे। किन्तु ठेकेदार सुनवाई नहीं कर रहा था।

जिसके बाद आज वे डॉ सोनी के पास मिले। जिसके बाद उन्हें वेतन दिया गया। वेतन मिलने पर संविदा कर्मियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने डॉ सोनी का आभार जताते हुए सभी के हितों को सोचने वाला बताया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: