HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

जिला चश्मा विक्रेता संघ के प्रमुख पदों के लिए चुनाव संपन्न, सुशील अध्यक्ष, पढ़ें न्यूज़

7 months ago
जिला चश्मा विक्रेता संघ के प्रमुख पदों के लिए चुनाव संपन्न, सुशील अध्यक्ष, पढ़ें न्यूज़

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। बीकानेर जिला चश्मा विक्रेता संघ के मीडिया प्रभारी एल एन व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार दिनांक 11 जनवरी  को हैड पोस्ट ऑफिस के पास स्थित भार्गव भवन में संस्था के प्रमुख पदों के लिए चुनाव का आयोजन किया गया।

चुनाव में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से संरक्षक नारायण मोदी, अध्यक्ष पद के लिए सुशील करनानी, उपाध्यक्ष पद के लिए कैलाश प्रजापत, सचिव पद के लिए रमेश पोड को तथा उपसचिव पद के लिए ललित सदारंगनी को नियुक्त करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही संस्था के आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस चुनाव प्रक्रिया में न केवल बीकानेर शहर, बल्कि नोखा, लूणकरणसर एवं पूगल क्षेत्र के ऑप्टिकल दुकानदारों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात चाय-नाश्ता, सामूहिक नृत्य एवं आपसी मेलजोल के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: