HelloBikaner
BREAKING NEWS
• राजेश चूरा का वॉट्सअप हैक, ट्रांसफर नहीं करने की अपील • एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन • खेल वाली दीपावली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां • राजेश चूरा का वॉट्सअप हैक, ट्रांसफर नहीं करने की अपील • एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन • खेल वाली दीपावली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां

हर महीने दस लाख की हो रही थी बिजली चोरी, BKESL ने की कार्रवाई, पुलिस रही मौजूद, पढ़ें न्यूज़

mayank Rajnish
nims
11 months ago
हर महीने दस लाख की हो रही थी बिजली चोरी, BKESL ने की कार्रवाई, पुलिस रही मौजूद, पढ़ें न्यूज़

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। शहर पुलिस के सहयोग से बीकेईएसएल ने भुट्टो की मस्जिद क्षेत्र में पुलिस चोरी रोकने के लिए दिनभर कार्रवाई की। इस इलाके में हर महीने करीब दस लाख रुपए की बिजली चोरी हो रही थी।

बीकेईएसएल के सीओओ जयंत राय चौधरी ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में कम्पनी की 28 टीमों ने बुधवार को सुबह से ही भुट्टो की मस्जिद क्षेत्र में दो विद्युत वितरण ट्रांसफर से जुड़े करीब 131 उपभोक्ताओं के अंदर लगे मीटरों को नियमानुसार बाहर लगाने की कार्रवाई की गई।

इस दौरान कटी फटी सर्विस केबल को बदला गया। इसके अलावा क्षेत्र में खुले तारों की जगह आर्मेड केबल लगाई गई जिससे लाइन से बिजली चोरी नहीं की जा सके। कम्पनी की 28 टीमों के 112 कर्मचारियों ने ट्रांसफर और पुराने नेटवर्क हटाकर नया नेटवर्क लगाया, जिससे उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता की बिजली मिलेगी। इस दौरान 100 उपभोक्ताओं के मीटर व सर्विस केबल को बदला गया।

चौधरी ने बताया कि इन दो ट्रांसफरों से जुड़े उपभोक्ता हर महीने करीब एक लाख 20 हजार यूनिट बिजली की चोरी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से करीब 60 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी के साथ मजिस्ट्रेट भी मौके पर मौजूद थे। इसके अलावा बीकेईएसएल के 20 से अधिक अधिकारी भी मौजूद रहे। इस इलाके में काफी दिनों से बिजली चोरी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के अवैध कनेक्शन काटे गए, उन लोगों के लिए सोमवार या मंगलवार को शिविर लगाया जाएगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #hello bikaner news #hellobikaner #bikaner news #bkesl news #hello bikaner
Share: