HelloBikaner
BREAKING NEWS
• नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो • नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो

इस समाज के प्रबुद्ध नागरिकों सहित अन्य ने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया, पढ़ें न्यूज़

10 months ago
इस समाज के प्रबुद्ध नागरिकों सहित अन्य ने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया, पढ़ें न्यूज़

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। ज्ञानोदय पारीक सार्वजनिक समिति के खिलाफ में आज समाज के प्रबुद्ध नागरिकों और सदस्यों ने पारीक चौक स्थित ज्ञानोदय भवन के सामने एक शांतिपूर्ण लेकिन धरना प्रदर्शन किया। यह विरोध समिति के भवन ट्रस्ट में व्याप्त कथित अनियमितताओं और दुकान आवंटन की वर्तमान अपारदर्शी प्रक्रिया के विरोध में आयोजित किया गया था।

प्रेस नोट के अनुसार ​प्रदर्शनकारियों ने सर्वसम्मति से समिति के भवन ट्रस्ट के संचालन में हो रही अनियमितताओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। उनकी मुख्य मांग दुकान आवंटन में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करना थी। समाज के लोगों ने जोर देकर कहा कि आवंटन प्रक्रिया पिछली बार की तरह लॉटरी प्रणाली के माध्यम से आयोजित की जाए।

इस प्रक्रिया को अपनाने से निष्पक्षता बनी रहेगी और सभी पात्र सदस्यों को समान अवसर प्राप्त हो किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पिछली बार की सफल लॉटरी प्रक्रिया को छोड़कर मनमाने तरीके से आवंटन करना अस्वीकार्य है।”

​समिति सदस्यों ने ज्ञानोदय भवन में स्थित पुस्तकालय और वाचनालय को तुरंत पुनः खोलने की भावुक अपील की। उन्होंने बताया कि यह शैक्षणिक और वैचारिक केंद्र काफी समय से बंद पड़ा है। ​समिति ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी जायज़ मांगों पर तत्काल ध्यान नहीं दिया गया और भवन ट्रस्ट के कार्यों में पारदर्शिता नहीं लाई गई, तो यह विरोध प्रदर्शन आगे और तेज किया जाएगा।

बीकानेर पुलिस ने पकड़े दो जगह पर कैसीनो गेम पर जुआ खेलते दस आरोपी, देखें वीडियो

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #hello bikaner news #bikaner news #hello bikaner #bikaner khabar #bikaner hindi news #bikaner samachar #Bikaner today news
Share: