HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

फर्जी टिकट बनाकर सफर करने का मामला, दो गिरफ्तार

4 months ago
फर्जी टिकट बनाकर सफर करने का मामला, दो गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान में जोधपुर रेलवे स्टेशन पर कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) की मदद से फर्जी टिकट बनाकर रेल यात्रा करने का मामला पकड़ में आया हैं। रेलवे आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सोमवार को ट्रेन संख्या 14863 वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस के जोधपुर पहुंचने पर प्लेटफॉर्म पर सघन टिकट जांच के दौरान सीटीटीसी अनिकेत रामदेव द्वारा दो यात्रियों के मोबाइल टिकट पर संदेह हुआ। पहली नजर में टिकट सामान्य दिख रहा था, लेकिन शक होने पर जब हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीन में यूटीएस नंबर डाला गया तो पूरा मामला खुल गया।

 


जांच में सामने आया कि जो टिकट जोधपुर तक का दिखाया जा रहा था,वह असल में 22 मार्च को कर्नाटक के कुनिगल से चन्नारायपटना के बीच एक यात्री के लिए मात्र 45 रुपए में जारी हुआ था और उस पर यात्रा भी की जा चुकी थी। इसके बाद उसी यूटीएस नंबर को एआई टूल्स की मदद से एडिट कर अलग-अलग तारीख और रूट के फर्जी टिकट तैयार किए गए। इनमें जयपुर-आगरा (एक मार्च), आसरवा-उदयपुर (28 मार्च) और आगरा फोर्ट-जोधपुर (20 अप्रैल) की यात्राएं शामिल हैं।

 


प्रत्येक रेलवे टिकट का नंबर अलग होता है लेकिन यहां एक ही नंबर बार-बार इस्तेमाल हुआ और यही गड़बड़ी पकड़ में आने का सबसे बड़ा कारण बनी। फर्जीवाड़ा सामने आते ही दोनों यात्रियों को बिना टिकट चार्ज करने के बाद वाणिज्य निरीक्षक रतनसिंह गुर्जर की रिपोर्ट के साथ जीआरपी के हवाले कर दिया गया। दोनों यात्रियों की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है और वे कर्नाटक के रहने वाले हैं। रेलवे ने बताया कि यह मामला केवल टिकट फर्जीवाड़ा का ही नहीं है बल्कि तकनीक के खतरनाक दुरुपयोग का संकेत भी है। रेलवे द्वारा ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जुर्माना और जेल दोनों का प्रावधान है।

 


रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को चेताया भी है एआई या किसी भी डिजिटल माध्यम से टिकट में छेड़छाड़ करना दंडनीय अपराध है और ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और यात्रियों से अपील भी की है कि वे वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचें।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: