HelloBikaner
BREAKING NEWS
• राजेश चूरा का वॉट्सअप हैक, ट्रांसफर नहीं करने की अपील • एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन • खेल वाली दीपावली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां • राजेश चूरा का वॉट्सअप हैक, ट्रांसफर नहीं करने की अपील • एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन • खेल वाली दीपावली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां

बीकानेर के इन क्षेत्रों में नहीं लगेगी दीपावली पर पटाखों की दुकानें, 19 सितंबर तक किए जा सकेंगे आवेदन

mayank Rajnish
nims
1 year ago
बीकानेर के इन क्षेत्रों में नहीं लगेगी दीपावली पर पटाखों की दुकानें, 19 सितंबर तक किए जा सकेंगे आवेदन

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। दीपावली पर अस्थाई फायरवर्क्स (केवल ग्रीन आतिशबाजी) के लिए शहरी क्षेत्र के इच्छुक आवेदक 19 सितम्बर (शुक्रवार) तक निर्धारित आवेदन-पत्र भर कर, आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर जिला कलेक्टर कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

प्रभारी अधिकारी न्याय शाखा (कलेक्ट्रेट) एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (नगर) रमेश देव ने बताया कि बीकानेर शहरी क्षेत्र पुलिस थाना-नयाशहर, कोतवाली, कोटगेट, सदर, गंगाशहर, जेएनवीसी, बीछवाल, मुक्ताप्रसाद के अलावा शेष सभी आवेदकों को आवेदन के लिए संबंधित उपखण्ड मजिस्ट्रेट कार्यालय में सम्पर्क करना होगा।

बीकानेर शहर के अत्यंत भीड़ भाड़ वाले बाजार यथा स्टेशन रोड, केईएम रोड, कोटगेट, फड़ बाजार, सट्टा बाजार, तोलियासर भैरूंजी की गली, बड़ा बाजार, बैदो का चौक इत्यादि क्षेत्रों के लिए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों से जांच उपरांत उपयुक्त पाए जाने पर ही नियमानुसार अस्थाई फायर वर्क्स अनुज्ञा पत्र जारी किया जाएगा।

संलग्न करने होंगे यह दस्तावेज
उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र एई-5 सभी कॉलम स्पष्ट रूप से भरे हुए हों, आवेदक की चार पासपोर्ट साईज नवीनतम फोटो, जन्म प्रमाण पत्र के सम्बद्ध दस्तावेज की स्वहस्ताक्षरित प्रति (यथा जन्म प्रमाण पत्र, दसवीं की मार्क शीट, पैन कार्ड की प्रति, ड्राईविंग लाईसेंस की प्रति), पहचान पत्र संबंधित दस्तावेज (आधार कार्ड व वोटर आईडी की स्व हस्ताक्षरित प्रति), आवेदक द्वारा प्रस्तुत शपथ पत्र (50 रुपए स्टाम्प पर नोटरी द्वारा सत्यापित), दुकान के मालिकाना हक के संबंध में दस्तावेज (यथा दुकान का पट्टा या किरायेनामे की स्व-हस्ताक्षरित प्रमाणित प्रति) किरायेनामे की स्थिति में किरायनामा निर्धारित स्टाम्प पर संपादित हो एवं 31 अक्टूबर 2025 तक वैध होना चाहिए, दुकान की किराये की स्थिति में दुकान मालिक का सहमति पत्र (शपथ पत्र पर), पूर्व में जारी अस्थाई फायर वर्क्स अनुज्ञापत्र (यदि हो), आवेदित स्थल एवं उसके आस पास के स्थान दर्शाता हुए ब्ल्यू प्रिंट (4 कॉपी में), निर्धारित चैक लिस्ट पूर्ण भरी हुई एवं आवेदक द्वारा हस्ताक्षरित (प्रारूप सी-1) दस्तावेज आवेदन पत्र के साथ (3 कॉपी में) प्रस्तुत करनी होगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: