HelloBikaner
BREAKING NEWS
• नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो • नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो

अवैध सिलिका रेत पर बड़ी कार्रवाई: पाँच डम्पर जब्त, लाखों की वसूली, पढ़ें न्यूज़

नाल क्षेत्र में भी कार्रवाई

6 months ago
पाँच डम्पर जब्त, लाखों की वसूली, पढ़ें न्यूज़

अवैध सिलिका रेत पर बड़ी कार्रवाई

हैलो बीकानेर। जिले में अवैध खनन के खिलाफ सख्ती बरतते हुए खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रूप से सिलिका रेत परिवहन करते कुल पांच डंपर जब्त किए गए तथा संबंधित वाहन चालकों/मालिकों पर जुर्माना लगाया गया।

खनि अभियंता एमपी पुरोहित ने बताया कि एक डम्पर अवैध सिलिका रेत से भरा हुआ पाए जाने पर थाना श्रीडूंगरगढ़ को सुपुर्द किया गया, जबकि दो अन्य डम्परों को मौके पर ही जब्त किया गया। इन तीनों वाहनों पर कुल 4,76,000 रुपए का जुर्माना आरोपित किया गया, जिसमें से 2,88,000 रुपए की राशि मौके पर ही वसूल कर ली गई।

इसी क्रम में नाल क्षेत्र में भी कार्रवाई करते हुए सिलिका रेत से भरे दो डम्परों को जब्त किया गया। इन वाहनों पर कुल  2,88,000 रुपए जुर्माना लगाते हुए पूरी राशि की वसूली कर ली गई।

 पुरोहित ने बताया कि अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के संयुक्त अभियान जारी रहेंगे, ताकि अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: